फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   people did the welcome of nav samvatsar

लोगों ने किया नवसंवतसर का स्वागत

Wed, 25 Mar 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
people did the welcome of nav samvatsar
नव संवतसर का स्वागत बुधवार को शंखनाद कर किया गया। अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम से स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के सानिध्य में उद्घोष के संयोजक डॉ. बीबी अग्रवाल ने सहयोगियों के साथ सुबह 5.55 से 15 मिनट तक शंखनाद किया। इस मौके पर आयोजन से जुड़े लोगों ने अपने-अपने घरों से आश्रम से हो रही मोबाइल पर सजीव प्रसारण के साथ शंख बजाए। बड़ी संख्या में लोगों ने घंटा-गड़ियाल, मंजीरा, ढोल भी बजाए। परिवार के साथ नवसंवतसर का स्वागत करने के बाद लोगों ने देवी आराधना शुरू की।
विज्ञापन

इससे पहले उद्घोष हनुमत निकेतन सिविल लाइंस में आयोजित होता था। इस बार भी यहीं कार्यक्रम होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर डॉ.सबिता अग्रवाल, मेहा, बबलू आदि मौजूद रहे। वहीं प्रयागराज सेवा समिति के तत्वावधान में हिंदू नव वर्ष का स्वागत ऑनलाइन किया गया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व संस्था के सचिव तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने दारागंज स्थित कार्यालय पर राष्ट्र हित जनहित में इस नव संवत्सर पर घर पर से ही सभी सदस्यों को मोबाइल के माध्यम से फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप आदि के माध्यम से स्वागत किया। इस मौके पर सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव, धर्मराज पांडेय, अनुपमा पंाड, भक्तराज पांडे, केसी पांडे, प्रभु राज, कात्यायनी, हरिओम चौरसिया, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed