फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   people delivered the food material

लोगों ने भोजन सामग्री बांटी

Wed, 01 Apr 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
people delivered the food material
people delivered the food material - फोटो : CITY DESK
कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में फंसे निराश्रित और असहाय परिवारों की मदद को स्वयंसेवी संगठन और समाजसेवी आगे आने लगे हैं। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को भोजन और खाद्य सामग्री दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जन कल्याण समिति ने चक निरातुल में लॉक डाउन में फंसे तीन जरूरतमंद परिवारों को आटा, चावल, दाल समेत खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। यहां संस्था के संरक्षक श्यामसुंदर सिंह पटेल, रामनाथ शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, भैयाराम यादव, प्रेम सोनकर, सुरेंद्र भारती, कौशलेंद्र शर्मा, रामकिशोरी आदि थे। इसी क्रम में महिला अधिकार संगठन ने पुलिस व प्रशासन के साथ साईं मंदिर, राजापुर, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, धोबी घाट, खुशरोबाग, कालोनी में सड़क के किनारे रह रहे परिवारों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

संस्था की ओर से राशन, फल, दूध, बिस्कुट, नमकीन, ब्रेड आदि प्रदान किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष मंजू पाठक, लल्लन राय, महेेंद्र पाल, शानू, जौहर, मनीष शुक्ला, बीना पाल, सुषमा आदि थे। राम मानव सेवा संस्थान भावापुर नयापुर करैली और आरएसएस की ओर से 300 पैकेट भोजन तैयार कराया गया। पैकेट को करैली थाना पुलिस की मदद से इसको जरूरतमंदों में बांटा गया। यहां पर अशोक कुमार तिवारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार त्रिपाठी, श्यामलाल कुशवाहा, श्यामलाल चौरसिया, आत्माराम शर्मा, एससी तिवारी, राजेंद्र, देवव्रत आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी ग्रैंड मास्टर सतीश राय ने अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद व मजदूरों की मदद की। उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने लोगों से लाक डाउन के दौरान घरों में रहने की अपील की। कहा कि कोरोना से सुरक्षित रहने का एकमात्र तरीका बचाव है।

सीनियर सिटीजन काउंसिल इंटरनेशनल के अध्यक्ष एसएन सिन्हा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये की धनराशि दान दी है। सिन्हा ने बताया कि कोरोना से बचाव और जरूरतमंदों की मदद के लिए दी गई है।

people delivered the food material

people delivered the food material- फोटो : CITY DESK

people delivered the food material

people delivered the food material- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed