फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People confined to their homes due to the havoc caused by monkeys.

Prayagraj News: बंदरों के उत्पात से लोग घरों में नजरबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
People confined to their homes due to the havoc caused by monkeys.
बंदरोें के उत्पात से टैगोर टाउन इलाके की एक बड़ी आबादी इन दिनाें घरों में नजरबंद सी हो गई है। लोगों को दिन में घरों के दरवाजे-खिड़की तक बंद रखनी पड़ती है। इसके बावजूद बंदरों की टोली बाहर रखे गमले, वॉश बेसिन आदि सामान तोड़ डालती है।
विज्ञापन

लोग छतों पर कपड़े तक नहीं सुखा पाते। सबसे अधिक नुकसान फल-फूल के पौधों के शौकीनों को उठानी पड़ रही है। बंदरों का झुंड जिधर से गुजरता है उधर की बागवानी को तहस-नहस कर देता है।
विज्ञापन

टैगोर टाउन निवासी इविवि के बाॅयो केमिस्ट्री विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. पूनम चंद्र मित्तल का कहना है कि आए दिन बंदरों का झुंड घर के बगीचे में घुस आता है। बंदर यहां फल-फूल के पौधे, गमले आदि नष्ट कर देते हैं। आने-जाने वालों पर आक्रामक हो जाते हैं। यह उत्पात लगभग हर दिन घंटों चलता है। बंदरों के भय से घर निकलना दुश्वार हो गया है। ऐसे में समझ नहीं आता इस समस्या से कैसे छुटकारा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदर कई लोगों को काट भी चुके हैं। जिन लोगों के घरों में बागवानी की जगह है, वे आम, अमरूद, केला आदि पौधे लगाने की हिम्मत तक नहीं कर पाते। जहां पहले से ये पौधे लगे हैं, उन परिसरों को बंदरों ने उजाड़ डाला है। ये घरों के बाहर रखे कूड़े तक को बिखेर देते हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम और वन विभाग को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

इस समस्या पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि बंदर जंगली जानवर है। इसे पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। नगर निगम गाय, भैंस, कुत्ता आदि जानवर ही पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed