फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People close to the target of passion

लोगों की लगन से लक्ष्य के करीब

Thu, 26 Feb 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 26 Feb 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
People close to the target of passion
इलाहाबाद। हृदयरोग से गंभीर रूप से जूझ रही अतरसुइया की काजल के लिए ‘अमर उजाला’ की पहल का उत्साहजनक परिणाम सामने है। जज़्बे के साथ अपने पाठकों के आर्थिक सहयोग से हम संकल्प और लक्ष्य केकरीब पहुंच गए। ‘अमर उजाला’ में खबर और अपील के बाद मदद के लिए विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों से जुड़े लोगों ने ‘अमर उजाला’ दफ्तर आकर आर्थिक सहयोग किया। बुधवार को उसके माता-पिता को 46 हजार रुपये के चेक दिए गए। इसे मिलाकर अब तक 2.19 लाख रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन


काजल के माता-पिता उषा वर्मा-राकेश कुमार श्रीवास्तव को बतौर आर्थिक सहयोग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व महामंत्री योगेंद्र कुमार सहित कृपाशंकर श्रीवास्तव, गिरजाशंकर श्रीवास्तव, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव, हरिमोहन श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव की ओर से दस हजार रुपये का चेक दिया गया। इसी तरह हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक सिंह चौहान व कैलाश चंद्र अग्रवाल की ओर से ग्यारह हजार रुपये, रम्मन का पुरा के अनंत प्रकाश त्रिवेदी की ओर से दस हजार रुपये, नयापुरा करेली के आशीष बनर्जी की ओर से पांच हजार रुपये, न्यू मम्फोर्डगंज के नरेंद्र कुमार यादव की ओर से पांच हजार रुपये और खुशहाल पर्वत की वर्षा कपूर की ओर से भी पांच हजार रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन


लखनऊ के एसजीपीजीआई में काजल की हार्ट सर्जरी के लिए डॉक्टरों ने तकरीबन तीन लाख रुपये का खर्च बताया है। प्रधानमंत्री राहतकोष से मिले पचास हजार रुपये के अतिरिक्त ढाई लाख रुपये की दरकार थी, जिसमें से ‘अमर उजाला’ की पहल पर अब तक उसके माता-पिता को दो लाख उन्नीस हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया जा चुका है। अब उन्हें सिर्फ 31 हजार रुपये यानी ‘अमर उजाला’ के पाठकों की एक कोशिश और चाहिए। उम्मीद है इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद काजल को इलाज के लिए रवाना किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed