फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People became emotional while watching the enactment of Ram's departure to the forest

Prayagraj News: राम वन गमन का मंचन देख भावुक हुए लोग

Sat, 17 Oct 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
People became emotional while watching the enactment of Ram's departure to the forest
शुक्रवार को नैनी में विभिन्न रामलीला समितियों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। इसमें राम वन गमन, शबरी आश्रम, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध और राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। दर्शकों ने भावुक होकर इन दृश्यों का आनंद लिया।
विज्ञापन

मानस रामलीला समिति ने राम वन गमन लीला का मंचन किया। रानी कैकेयी ने महाराज दशरथ से राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांगा। राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वन को प्रस्थान करते हैं। पीडीए कॉलोनी की श्री अवंतिका रामलीला में शबरी आश्रम का दृश्य दिखाया गया। भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शबरी को नवधा भक्ति की शिक्षा देने के बाद उन्होंने देह त्याग दी। श्री रामलीला कमेटी चीनी मिल ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया। इसके बाद राजा दशरथ जनकपुर बरात लेकर पहुंचे। विद्वान आचार्यों ने सीता-राम का विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट ने स्वर्ण मृग, लक्ष्मण रेखा और सीता हरण का मंचन किया। रावण ने छद्म वेश में आकर माता सीता का हरण किया। इसके बाद राम और लक्ष्मण सीता की खोज में निकले। उन्होंने शबरी के आश्रम पहुंचकर उनसे भेंट की। हनुमान से मिलन के बाद राम ने सुग्रीव से मित्रता की। उन्होंने अहंकारी बालि का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed