{"_id":"667ea863f52f61318c0df96c","slug":"pefi-football-tournament-up-team-became-runner-up-after-losing-by-two-goals-ashwani-got-the-title-of-best-go-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"PEFI Football Tournament : दो गोल से हारकर यूपी टीम बनी उपविजेता, अश्वनी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PEFI Football Tournament : दो गोल से हारकर यूपी टीम बनी उपविजेता, अश्वनी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब
Fri, 28 Jun 2024 05:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:41 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच उत्तर प्रदेश टीम ने शुक्रवार को वर्धमान विश्वविद्यालय मोहन बागान मैदान खेले गए फाइनल मैच में प्रथम हाफ के 32 वें मिनट पर पेनल्टी बॉक्स में हैंडबॉल के कारण पेनाल्टी शॉट दे दिया, जिस पर पश्चिम बंगाल ने गोल करके बढ़त बना ली।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल के वर्धमान में खेली जा रही अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश मेजबान पश्चिम बंगाल से दो गोल से हारकर उपविजेता बनी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच उत्तर प्रदेश टीम ने शुक्रवार को वर्धमान विश्वविद्यालय मोहन बागान मैदान खेले गए फाइनल मैच में प्रथम हाफ के 32 वें मिनट पर पेनल्टी बॉक्स में हैंडबॉल के कारण पेनाल्टी शॉट दे दिया, जिस पर पश्चिम बंगाल ने गोल करके बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में उत्तर प्रदेश ने गोल करने के कई अच्चे अवसर गंवा दिए। खेल के अंतिम 90 वें मिनट पर पश्चिम बंगाल ने एक गोल और करके अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। उत्तर प्रदेश के गोलकीपर अश्वनी तोमर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवार्ड प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की टीम में शिवम यादव, प्रशांत पाल, अश्विनी तोमर, तेजस्व तोमर, रूद्र प्रताप सिंह, वैभव मनीषी (सभी मेरठ) आलोक कुमार प्रजापति, प्रिया, आंसू वर्मा (दोनों लखनऊ), राहुल चांदना, शिवम सरोज, वेदान्त त्रिपाठी, मयंक मौर्य, श्रेष्ठ मौर्य ( सभी प्रयागराज ), सत्यम (अम्बेडकर नगर), अंकुश सिंह (आगरा), सिद्धार्थ सिंह (बस्ती), श्रेयांश चौकसे (वाराणसी) शामिल हैं। मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष प्रयागराज और टीम मैनेजर आगरा के डॉ. दिनेश सिंह यादव रहे।
विज्ञापन