{"_id":"66782503fb214daad20d704b","slug":"pefi-football-tournament-shivam-s-hat-trick-helped-uttar-pradesh-beat-jharkhand-by-five-goals-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"PEFI Football Tournament : शिवम की हैट्रिक से उत्तर प्रदेश ने झारखंड को पांच गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PEFI Football Tournament : शिवम की हैट्रिक से उत्तर प्रदेश ने झारखंड को पांच गोल से हराया
Sun, 23 Jun 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के प्रथम हाफ में उत्तर प्रदेश टीम ने एक शून्य की बढ़त बना ली थीI मैच का प्रथम गोल वैभव मनीषी के क्रॉस पर शिवम यादव ने मारा I मध्यांतर तक उत्तर प्रदेश एक गोल से आगे थी।
विज्ञापन
पेफी अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा वर्दमान पश्चिम बंगाल में खेली जा रही अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने प्रथम लीग मैच में उत्तर प्रदेश ने झारखंड को पांच शून्य से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के प्रथम हाफ में उत्तर प्रदेश टीम ने एक शून्य की बढ़त बना ली थीI मैच का प्रथम गोल वैभव मनीषी के क्रॉस पर शिवम यादव ने मारा I मध्यांतर तक उत्तर प्रदेश एक गोल से आगे थी।
विज्ञापन
खेल के दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश के मिडफ़ील्डर्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम झारखंड के ऊपर कई अच्छे मूव बनाए जिसक उनको लाभ दूसरे गोल के रूप में 55 वे मिनट पर मिलास, जब शिवम सरोज के बेहतरीन पास पर वेदांत त्रिपाठी ने गोल किया एवं उत्तर प्रदेश को दो शून्य से आगे कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना लिया। उत्तर प्रदेश के लिए तीसरा एवं चौथा गोल शिवम यादव ने मारकर अपनी हैट्रिक पूरी की। 86 वे मिनट पर उत्तर प्रदेश के फॉरवर्ड खिलाडी प्रियांशु वर्मा ने गोल करके टीम को पांच शून्य से निर्णायक बढ़त दिला दिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शिवम यादव को मिला।