फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pdum left of the BJP, the SP hands Thamenge

पदुम ने भाजपा का छोड़ा साथ, सपा का थामेंगे हाथ

Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता पदुम जायसवाल ने शनिवार को पार्टी से अपना वर्षों पुराना नाता तोड़ लिया। पदुम के मुताबिक वह 30 वर्षों से पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन पार्टी अपने सिद्धांतों से भटकते हुए जिस तरह से कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है उससे उन्हें खासी निराशा हुई। इस्तीफा देने के बाद पदुम ने शनिवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। कहा कि वह अब रविवार को समर्थकों के साथ सपा ज्वाइन करेंगे।


पदुम ने भाजपा से शहर दक्षिण विधानसभा सीट से टिकट मांगा था। उनके मुताबिक पार्टी ने इस सीट से पैराशुट प्रत्याशी उतारकर पुराने कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया। इस बीच पदुम ने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन भी किया। शनिवार को उन्होंने फेसबुक में पोस्ट किया कि ‘पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी से क्षुब्ध होकर मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। भाजपा कहती कुछ है, करती कुछ और है। इस दल का पतन सुनिश्चित है।’ शाम को पदुम ने लखनऊ में परमजीत सिंह, नीरज जायसवाल, मुकेश जायसवाल, दिलीप चौरसिया, सुधीर केसरवानी आदि के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed