फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pds allahabad

जिले भर में ठप रही राशन की निकासी

Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
pds allahabad
other
तहसील कोरांव के पूर्ति निरीक्षक रामनरेश यादव के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में खाद्य एवं रसद विभाग में बुधवार को कामकाज ठप रहा। विभाग के अधिकारी, कर्मचारी कार्रवाई की मांग पर उतर आए। डीएम के नाम का ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपते हुए चेतावनी दी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल से जिले भर के गोदामों पर ताले लटक गए। धान क्रय केंद्रों को भी बंद कर दिया गया। लखनऊ, कानपुर नगर में भी विरोध हुआ।
विज्ञापन


मामले को लेकर विभाग के कर्मचारियों ने सबसे पहले लूकरगंज स्थित जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी कार्य से विरत रहे। इसके बाद एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। कर्मियों ने कहा कि ऐसी घटना से कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मियों ने सुरक्षा की भी मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी घंटों एडीएम सिटी के कार्यालय पर जमे रहे। आंदोलन का समर्थन एआरओ एसोसिएशन ने भी किया। एआरओ नीलेश उत्पल, मनीष विक्रम आदि ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक अर्पिता उपाध्याय, रेनू द्विवेदी, सुषमा पांडेय, अनिल साहू, मनोज, महेंद्र यादव, नीरज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, विनोद अग्रहरी, राम नरेश यादव, दीप चंद्र पटेल, विवेक कुमार, उमेश चंद्र, सुषमा पांडेय, सुनील सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed