फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA will provide 20 acres of land to the Municipal Corporation in Jhalwa for IT Park.

Prayagraj News: आईटी पार्क के लिए पीडीए झलवा में नगर निगम को उपलब्ध कराएगा 20 एकड़ भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
PDA will provide 20 acres of land to the Municipal Corporation in Jhalwa for IT Park.
आईटी पार्क के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण नगर निगम को झलवा में 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएगा। मंगलवार को प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद के साथ नगर निगम स्मार्ट सिटी में हुई बैठक के दौरान पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज ने महापौर गणेश केसरवानी को जून तक भूमि उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

इन दिनों एयरपोर्ट रोड के पास पीडीए एयरो सिटी विकसित कर रहा है। इसी एयरो सिटी में 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में महापौर ने पैदल राम सेतु निर्माण, चौक क्षेत्र में अंडरग्राउंड पार्किंग व मीना बाजार का विकास, टेक्नोलॉजी पार्क के लिए 10 एकड़ भूमि का आवंटन की माग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्किंग वूमेन हॉस्टल की स्थापना व हेरिटेज मोहल्ला दारागंज, लोकनाथ व मालवीय नगर के विकास योजना प्रमुख रूप से बैठक में शामिल रहे। महापौर ने चौक क्षेत्र की यातायात समस्या को रेखांकित करते हुए अंडरग्राउंड पार्किंग को अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं मीना बाजार के विकास से स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएम ग्रिड के तहत सड़कों के निर्माण, टाउन वेंडिग, पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित कई अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान नगर आयुक्त साई तेजा, पीडीए सचिव अजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, राजीव शुक्ला व सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा सहित अन्य मौजूद रहे।

---
प्रमुख सचिव ने अर्बन चैलेंज के तहत विकास कार्यों के लिए मांगे प्रस्ताव

प्रयागराज। नगर निगम में बैठक के दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज को अर्बन चैलेंज फंड के तहत विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव शीघ्र ही शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रयागराज में रीडेवपलमेंट से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अर्बन चैलेंज योजना को स्मार्ट सिटी की जगह लाया गया है। इस योजना के तहत विकास कार्यों के लिए 25 फीसदी धनराशि केंद्र सरकार व 25 फीसदी धनराशि नगर निगम या प्रयागराज विकास प्राधिकरण अपने मद से देगा और बाकी 50 फीसदी धनराशि का इंतजाम बैंक से लोन लेकर या पीपीपी मॉडल के माध्यम से निजी एजेंसियों को जोड़कर करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed