{"_id":"66c7c9ec423835908402c8d4","slug":"pda-will-give-19-thousand-square-meters-of-land-to-the-army-report-sent-to-the-government-allahabad-news-c-358-1-pr11010-115468-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सेना को 19 हजार वर्गमीटर जमीन देगा पीडीए, शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सेना को 19 हजार वर्गमीटर जमीन देगा पीडीए, शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के लिए सेना से 11,186 वर्ग मीटर (2.76 एकड़) जमीन पीडीए ने आपसी सहमति के आधार पर ले ली है। इसके बदले सेना को उमरपुर नीवां में जह्नवीपुरम आवासीय योजना की 19 हजार वर्गमीटर भूमि देगा।
इस प्रस्ताव का बृहस्पतिवार को पीडीए की 139वीं बोर्ड बैठक में अनुमोदन कर दिया गया है। इसे शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही महाकुंभ के कार्यों में तेजी लाने के लिए आय- व्यय का अलग मद बनाया गया है। पीडीए बोर्ड की पिछली बैठक में भी लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर का प्रस्ताव लाया गया था। उसी में जमीन लेने की सहमति बन गई थी, लेकिन सेना को जमीन देने के लिए कुछ औपचारिकता रह गई थी। इस बैठक में उस प्रक्रिया को पूरा करते हुए सेना को 19 हजार वर्गमीटर जमीन देने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।
इसके अलावा पीडीए में 31 दिसंबर 2001 के बाद से दैनिक वेतन, वर्कचार्ज और संविदा पर काम कर रहे 10 कर्मियों को विनियमित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने की सहमति बनी है। पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाॅजी काॅलेज के भू- उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव बोर्ड ने वापस कर दिया है। बैठक में कमिश्नर व पीडीए अध्यक्ष विजय विश्वास पंत, वीसी अरविंद चाैहान, डीएम नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, नामित सदस्य राजेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, कमलेश कुमार आदि थे।