{"_id":"6ab0470f69c7abf3280ab3ae","slug":"pda-to-build-housing-on-unused-land-at-the-sewerage-farm-allahabad-news-c-3-1-ald1020-979373-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सीवरेज फार्म की अनुपयोगी जमीन पर पीडीए बनाएगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सीवरेज फार्म की अनुपयोगी जमीन पर पीडीए बनाएगा आवास
Mon, 21 Sep 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को अपना घर कैसे मुहैया कराया जा सके, इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पीडीए की 20 से 30 वर्ष पुरानी आवासीय योजनाओं में अनुपयोगी पड़ी सीवरेज फार्म की जमीन पर आवास बनाए जाएंगे।
दरअसल, शहरी क्षेत्र में जमीन बची नहीं है और पीडीए का प्रयास है कि शहरी क्षेत्र में उन जमीनों का उपयोग किया जाए, जो विभिन्न कारणों से खाली पड़ी हैं। झलवा, कालिंदीपुरम समेत कई क्षेत्रों में पीडीए की 30 वर्ष तक पुरानी आवासी योजनाएं हैं। इनकी स्थापना के वक्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की तकनीक लागू नहीं थी और न ही पीडीए की परियोजनाओं में ऐसी कोई सीवर लाइन थी जो किसी बड़े प्लांट से जुड़ी हो।
उस वक्त पीडीए ने अपनी आवासीय परियोजनाओं में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बड़े-बड़े सीवरेज फार्म बनवा दिए थे। बाद में नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बने और सीवर लाइन बिछाकर आवासीय योजनाओं के कनेक्शन ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिए गए। ऐसे में आवासीय योजनाओं में बनाए गए सीवरेज फार्म की जमीन अनुपयोगी हो गई और वहां अवैध कब्जे शुरू हो गए।
विज्ञापन
पीडीए बोर्ड की बैठक इस पर चर्चा होने के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने सभी आवासीय योजनाओं का निरीक्षण किया और तय हुआ कि सीवरेज फार्म की जमीन से अवैध कब्जा हटाकर वहां प्लॉट तैयार किए व नीलामी के माध्यम से उनकी बिक्री की जाएगी। इससे पहले से विकसित योजनाओं में प्लॉट लेने वालों को सभी मूलभूत सुविधाएं भी तत्काल उपलब्ध हो जाएंगी।
कसारी मसारी में चार हेक्टेयर में बनेगी आवासीय योजना
- प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कसारी मसारी में तकरीबन छह हेक्टेयर जमीन है। दो हेक्टेयर जमीन पर नगर निगम की ओर से उपवन योजना के तहत पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, बाकी चार हेक्टेयर जमीन पर पीडीए ने आवासीय योजना विकसित करने का निर्णय लिया है। पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर लिया है। योजना के तहत शहरियों को स्वच्छ व हरित वातावरण में आवासी सुविधा उपलब्ध कराए जाएगी।
अधिक से अधिक लोगों को पीडीए आवास उपलब्ध करा सके, इसके लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। पीडीए की पुरानी आवासीय योजनाओं में खाली पड़ी सीवरेज फार्म की जमीन से अवैध कब्जे हटाकर वहां प्लॉट तैयार किए जाएंगे ताकि लोगों को आवास मिल सकें। वहीं, कसारी मसारी में चार हेक्टेयर जमीन पर आवासीय योजना की तैयारी की गई है। -ऋषि राज, उपाध्यक्ष, पीडीए