फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA steps up social media monitoring; gears up to crack down on land fraudsters.

Prayagraj : पीडीए ने सोशल मीडिया पर भी बढ़ाई निगरानी, जमीन का फर्जीवाड़ा करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी

Wed, 05 Aug 2026 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 12:09 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापनों के जरिये जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों पर लगाम कसने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सोशल मीडिया के साथ मौके पर भी निगरानी बढ़ा दी है। पीडीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 14 अकाउंट चिह्नित किए हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। 

विज्ञापन
PDA steps up social media monitoring; gears up to crack down on land fraudsters.
पीडीए, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापनों के जरिये जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों पर लगाम कसने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सोशल मीडिया के साथ मौके पर भी निगरानी बढ़ा दी है। पीडीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 14 अकाउंट चिह्नित किए हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। पीडीए की ओर से पिछले तीन माह के दौरान सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई है। वहीं, बड़ी संख्या में बिना मानचित्र के कराए जा रहे अवैध निर्माण भी सील किए गए हैं। इसके अलावा जहां नए पुल या अन्य सार्वजनिक निर्माण प्रस्तावित अथवा स्वीकृत हैं, वहां भी भूमाफिया सक्रिय हुए हैं और किसानों से सस्ते में जमीन लेकर बिना ले-आउट के प्लॉटिंग कराकर ऊंचे दामों पर जमीन बेेच रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पीडीए की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है कि तलपट मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास कार्य कराया जाए। साथ ही आम जनमानस को सलाह दी है कि किसी भी अवैध कॉलोनी, मेला क्षेत्र एवं बाढ़ क्षेत्र (उच्चतम बाढ़ बिंदु) के भूखंडों का क्रय या विक्रय न करें। हालांकि, पीडीए की ओर से एडवाइजरी जारी किए जाने के बावजूद भूमाफिया विकास के नाम पर लोगों को भ्रामक जानकारी देकर लोगों को आसानी से फंसा ले रहे हैं। ऐसे में पीडीए को सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ानी पड़ी है जिसके माध्यम से भ्रामक प्रचार कर लोगों को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


पीडीए की सलाह है कि आम जनमानस किसी भी तरह की संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले संबंधित दस्तावेजों की अपने स्तर से जांच करा ले। पीडीए ने भी जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक विज्ञापनों की निगरानी बढ़ाई है। साथ ही सुपरवाइजरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर जाकर लगातार मॉनिटनिंग करते रहें। -ऋषि राज, उपाध्यक्ष, पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed