फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व सांसद अतीक अहमद के बाद उसके साले की बढ़ी मुसीबत, करोड़ों की कीमत का मैरिज हाउस ध्वस्त

Tue, 15 Dec 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
PDA set up guest house of Zaki Ahmed, brother-in-law of former MP Atiq Ahmed
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के साले जकी अहमद का मैरिज लॉन ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

माफिया व उनके करीबियों पर चल रहे अभियान के क्रम में विकास प्राधिकरण का बुलडोजर फिर गरजा। अतीक अहमद के साले जकी के करेली कसारी मसारी स्थित आलीशान मैरिज हाउस को जमीदोंज करा दिया गया। अफसरों के मुताबिक, करोड़ों रुपये कीमत वाले इस मैरिज हाउस का निर्माण अवैध रूप से किया गया था।

PDA set up guest house of Zaki Ahmed, brother-in-law of former MP Atiq Ahmed
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के साले जकी अहमद का मैरिज लॉन ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम दोपहर एक बजे के करीब करेली के कसारी मसारी स्थित अता मैरिज हाउस के बाहर पहुंची। साथ में सीओ सिविल लाइंस व करेली थाने के साथ ही आसपास के थानों की भी फोर्स थी। टीम ने बुलडोजर चलवाकर मैरिज हाउस के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। दो बुलडोजरों ने मैरिज हाउस के बाहरी दीवारों को तोडने के बाद भीतर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

PDA set up guest house of Zaki Ahmed, brother-in-law of former MP Atiq Ahmed
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के साले जकी अहमद का मैरिज लॉन ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

पांच घंटे तक चली कार्रवाई मेेें मैरिज हाउस जमीदोंज करवा दिया गया। जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि मैरिज हाउस का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। जिसके फलस्वरूप यह कार्रवाई की गई है। ध्वस्तीकरण आदेश पूर्व में ही पारित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PDA set up guest house of Zaki Ahmed, brother-in-law of former MP Atiq Ahmed
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के साले जकी अहमद का मैरिज लॉन ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

पांच हजार वर्ग मीटर में निर्माण, कीमत करोड़ों में

पीडीए अफसरों का कहना है कि मैरिज हाउस की लागत करोड़ों में है। पूरा निर्माण लगभग पांच हजार वर्ग मीटर जमीन में हुआ है। मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से सिर्फ जमीन की ही बात करें तो कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। निर्माण की लागत अलग है।

विज्ञापन
PDA set up guest house of Zaki Ahmed, brother-in-law of former MP Atiq Ahmed
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के साले जकी अहमद का मैरिज लॉन ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
पीडीए अफसरों का यह भी कहना है कि जिस जमीन पर मैरिज हाउस का निर्माण हुआ, उसकी भी जांच कराई जा रही है। इस बात की भी आशंका है कि जमीन पर अवैध कब्जा किया गया हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed