फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA Prayagraj: Citizens will get new plots in Jahnavipuram Housing Scheme advertisement may be released in May

PDA Prayagraj : जाह्नवीपुरम आवास योजना में शहरियों को मिलेंगे नए प्लॉट, मई में जारी हो सकता है विज्ञापन

Sun, 19 Apr 2026 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2026 03:56 PM IST
सार

नेहरू पार्क के पास प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने जाह्नवीपुरम आवास योजना पर काम शुरू कर दिया है। शहरियों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत 54 एलआईजी और एमआईजी स्तर के प्लॉट की बिक्री होनी है।

विज्ञापन
PDA Prayagraj: Citizens will get new plots in Jahnavipuram Housing Scheme advertisement may be released in May
पीडीए करा रहा प्लाटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेहरू पार्क के पास प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने जाह्नवीपुरम आवास योजना पर काम शुरू कर दिया है। शहरियों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत 54 एलआईजी और एमआईजी स्तर के प्लॉट की बिक्री होनी है। आवासीय योजना जीटी रोड से नेहरू पार्क जाने वाली रोड की शुरुआत में ही दाहिनी तरफ है। योजना से प्रयागराज रेलवे जंक्शन की दूरी चार किमी के आसपास है। वहीं, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन की दूरी करीब दो किमी और एयरपोर्ट की दूरी सात से आठ किमी है।

विज्ञापन

आमतौर पर पीडीए की योजनाएं शहर के बाहरी हिस्सों में स्थापित की गई हैं लेकिन जाह्नवीपुरम आवास योजना शहर के अंदर है। ऐसे में इस योजना के तहत तैयार किए जा रहे प्लॉट की काफी मांग होगी। प्लॉट की बिक्री के लिए पीडीए मई में विज्ञापन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन बिछाने और नाला निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सीवर लाइन का काम भी तकरीबन 70 फीसदी पूरा हो चुका है। सड़क व फुटपाथ का सीमांकन किया जा चुका है। सड़क व फुटपाथ बनाने काम भी इसी माह शुरू होने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा योजना में पार्क के लिए भी जगह चिह्नित की गई है। प्लाॅट की बिक्री लॉटरी या नीलामी से होगी, यह विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि योजना पर अभी काम चल रहा है।

पीडीए ने दोबारा सील किए पांच अवैध निर्माण

प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने शनिवार को करेली के बक्शी मोड़ा में पांच अवैध निर्माण दोबारा सील किए। पीडीए के जोन-दो के तहत हुई इस कार्रवाई के दौरान तनवीर, अबरार, मकसूद फैज और जुबैद द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को फिर से सील किया गया। कार्रवाई में जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, सुपरवाजर, पीडीए प्रवर्तन टीम के सदस्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed