फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA established colony on enemy property, team surveyed properties in Sadar tehsil.

Prayagraj : पीडीए ने शत्रु संपत्ति पर बसा दी कॉलोनी, टीम ने सदर तहसील में संपत्तियों का किया सर्वे

Wed, 29 Nov 2023 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 04:41 PM IST
सार

चार दिनों से प्रयागराज में डटी भारत सरकार की टीम ने पहले से चिह्नित 28 शत्रु संपत्तियों का निरीक्षण किया। इनमें से 21 पर पीडीए काबिज है। पीडीए ने इन संपत्तियों पर कॉलोनियां विकसित करने के साथ पार्क भी बना रखे हैं।

विज्ञापन
PDA established colony on enemy property, team surveyed properties in Sadar tehsil.
शत्रु संपत्ति की जांच करती भारत सरकार की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शत्रु संपत्ति को लेकर रोजाना नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। खास यह कि कई संपत्तियों पर सरकारी विभाग ही काबिज हैं, लेकिन इन विभागों को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि यह शत्रु संपत्ति है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ही 21 शत्रु संपत्तियों पर काबिज है। खास यह कि इन पर कॉलोनियां भी बसा दी गई हैं।

विज्ञापन


चार दिनों से प्रयागराज में डटी भारत सरकार की टीम ने पहले से चिह्नित 28 शत्रु संपत्तियों का निरीक्षण किया। इनमें से 21 पर पीडीए काबिज है। पीडीए ने इन संपत्तियों पर कॉलोनियां विकसित करने के साथ पार्क भी बना रखे हैं। अब पीडीए से इस बाबत पूरा विवरण मांगा गया है। टीम ने नीम सराय में भी पांच संपत्तियों का निरीक्षण किया। पांचों संपत्तियां मोहम्मद हनीफ के नाम पर थीं, जो पाकिस्तान चले गए। अब इनपर रिश्तेदार काबिज हैं। उन्होंने जमीन का ज्यादातर हिस्सा बेच भी दिया है और उन पर निर्माण भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, जानसेनगंज में भी करोड़ों की शत्रु संपत्ति मिली है। 4000 वर्ग फीट के भूखंड पर भवन बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। दांदूपुर में भी एक संपत्ति का निरीक्षण किया गया, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। उस पर भी मकान बन गया है। सर्वे टीम में शामिल अफसरों के अनुसार सदर तहसील में कई अन्य शत्रु संपत्तियों के मिलने की उम्मीद है। अब तक मिली संपत्तियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रु संपत्ति पर बने सात भवनों को मिल चुका है मकान नंबर

शत्रु संपत्ति की पहचान नगर निगम भी नहीं कर सका है। सदर तहसील में पहले से चिह्नित 28 संपत्तियों के अलावा सात अन्य भूखंड भी मिले हैं। इन पर मकान भी बन गए हैं। खास यह कि नगर निगम की ओर से इन्हें मकान नंबर भी जारी किया जा चुका है। सर्वे टीम की ओर से नगर निगम को पत्र लिखकर इन संपत्तियों का विवरण मांगा गया है। यह भी जानकारी मांगी गई है कि इन्हें मकान नंबर कब जारी हुआ। इस बाबत सर्वे टीम और नगर निगम के अफसरों की बुधवार को बैठक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed