फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA demolishes illegal market on High Court orders

प्रयागराज : हाईकोर्ट के आदेश पर पीडीए ने अवैध मार्केट किया ध्वस्त, वकीलों के कई चैंबर भी ढहाए

Sun, 19 Feb 2023 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 11:38 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट फ्लाईओवर की दक्षिणी पटरी पर स्थित मार्केट के अवैध निर्माण को रविवार को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। मार्केट में 12 दुकानें बनी थीं। इनमें एड्वोकेट्स के कई चेंबर भी बनाए गए थे।

विज्ञापन
PDA demolishes illegal market on High Court orders
Prayagraj : हाईकोर्ट के पास बने अवैध मार्केट को ढहाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट फ्लाईओवर की दक्षिणी पटरी पर स्थित मार्केट के अवैध निर्माण को रविवार को पीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। मार्केट में 12 दुकानें बनी थीं। इनमें एड्वोकेट्स के कई चेंबर भी बनाए गए थे। पीडीए की ओर से अवैध मार्केट ध्वस्त करने की कार्रवाई दिन के 11.30 बजे आरंभ हुई। चार बुलडोजर लेकर अफसर होटल रविशा से लगे मार्केट में पहुंचे। इससे पहले न्यायविद् हनुमान मंदिर से लेकर होटल के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचे पीडीए के अफसरों ने चार बुलडोजर लगवाकर ध्वस्तीकरण आरंभ कराया। मार्केट का निर्माण कराने वाले अशोक द्विवेदी के मुताबिक उन्होंने शाहिद रजी से वर्ष 2017 में 1500 स्क्वायर मीटर भूमि का एग्रीमेंट किया था। इस भूखंड पर पीडीए से नक्शा पास कराने के बाद एडवोकेट्स चैंबर बनाए गए। फिलहाल परिसर निर्माणाधीन था।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पहले से काबिज कई लोग परिसर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। अलबत्ता इस मामले में वह हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने मामले को मीडिएशन सेंटर भेज दिया। भूमि स्वामी के साथ मीडिएशन सेंटर में तीन बार समझौते की प्रक्रिया चली लेकिन, बात नहीं बनी। अंतत: हाईकोर्ट ने पीडीए को आदेश दिया कि वह अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर इस आशय का शपथ पत्र प्रस्तुत करे। आदेश के क्रम में रविवार को 350 स्क्वायर मीटर में बने निर्माण को अवैध घोषित करते हुए ढहा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed