फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pda demolishes 100 bigha illegal ploting in bhiti demolishes three buildings

पीडीए ने भीटी में 100 बीघा अवैध प्लाटिंग उजाड़ी, तीन भवन ध्वस्त

Thu, 05 Mar 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
pda demolishes 100 bigha illegal ploting in bhiti demolishes three buildings
pda demolishes 100 bigha illegal ploting in bhiti demolishes three buildings - फोटो : CITY DESK
पीडीए ने शहर पश्चिमी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भीटी और झलवा में करीब 110 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। अवैध रूप से बनाए जा रहे तीन भवन ध्वस्त करा दिए गए। एक निर्माणाधीन मकान सील कर 12 स्थानों पर काम बंद कराया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पीडीए उपाध्यक्ष टीके शिबू के निर्देश पर ओएसडी आलोक कुमार पांडेय ने चिह्नित इलाके भीटी और झलवा एसीएम और पुलिस बल के साथ पहुंचे। ओएसडी के मुताबिक पीडीए ने खालिद जफर, मो. नूर, गुड्डू भूसा वाले, साफात उर्फ छोटू और राजू पंडित की भीटी इलाके में करीब सौ बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। यहीं अवैध रूप से बना एक भवन भी ध्वस्त करा दिया गया। कई चहारदीवारी और नींव को जेसीबी ने खोद डाला।
विज्ञापन

यहां से पीडीए का दस्ता यहां से तीन बजे के बाद देवघाट झलवा पहुंचा। झलवा में कविता अग्रवाल की ओर से करीब दस बीघा क्षेत्रफल में कराई जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ दी। कालिंदीपुरम में बगैर मानचित्र के बने दो भवनों का आंशिक भाग ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक निर्माणाधीन भवनों में काम बंद कराकर चेतावनी दी गई। एक भवन सील कर नोटिस चस्पा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed