फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PDA could not build houses for poor

पीडीए नहीं बना पाया गरीबों के लिए मकान

Tue, 12 Nov 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
PDA could not build houses for poor
पीडीए नहीं बना पाया गरीबों के लिए मकान
विज्ञापन

शासन ने पीडीए को दिया है 26 हजार घर बनाने का है लक्ष्य, सिर्फ 312 निर्माणाधीन
भवनों के आवंटन को डूडा ने दी है 5000 लाभार्थियों की सूची
प्रयागराज। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ साढ़े चार लाख रुपये में गरीबों को घर दिए जाने की योजना अभी तक सपना ही है। योजना के तीन साल बाद भी पीडीए एक भी आशियाना किसी गरीब को नहीं दे पाया है। शासन ने पीडीए को इस योजना के तहत 26000 घर (ईडब्ल्यूएस) बनाने का लक्ष्य दिया है। डूडा ने पांच हजार से अधिक लाभार्थियों की सूची पीडीए को उपलब्ध कराई है। काफी खोजबीन के बाद भूमि बैंक से खाली पीडीए के अफसर कालिंदीपुरम में एक खाली जमीन इस योजना के लिए दे पाए।
कालिंदीपुरम में पीडीए पीएमएवाई योजना के तहत 312 भवनों का निर्माण करा रहा है। मौके पर अफसरों की मानें तो सिर्फ निर्माणाधीन योजना में 15 से 20 फीसदी काम ही किया जा सका है। कार्य की धीमी गति के बीच इस योजना के लिए पात्रों से आवेदन मांगे गए। जानकारी के मुताबिक 312 भवनों के लिए 437 लोगों ने आवेदन किए। इसमें कितनों के घर का सपना कब तक पूरा होगा, यह बताने की स्थिति में पीडीए अफसर नहीं हैं।
विज्ञापन

बिल्डर भी बना रहे 697 आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो निजी बिल्डर भी 697 आवासों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें एक बिल्डर 141 तथा दूसरा 556 भवनों के निर्माण की स्वीकृति पर काम करा रहा है। इन भवनों की पूर्णता पर आवंटन पीडीए ही करेगा। इसके लिए अलग से आवेदन मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार लाख में अपना होगा आशियाना
गरीबों सिर्फ साढे़ चार लाख रुपये के खर्च पर घर मिलेगा। आशियाना अपना बनाने के लिए पात्रों को इस राशि में दो लाख रुपये का अंशदान देना होगा। डेढ़ लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार की तरफ से अनुदान राशि होगी।
भवन लागत ढाई लाख अधिक
साढ़े चार लाख में भवन देने का सपना पूरा करने में पीडीए को भारी नुकसान का अनुमान है। विशेषज्ञों के मुताबिक ईडब्ल्यूएस भवन के निर्माण में इस समय करीब सात लाख रुपये की लागत आ रही है। केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान को अलग कर दें तो आवंटियों को तो दो लाख में ही घर मिलेगा पर पीडीए को करीब ढाई लाख रुपये प्रति भवन की दर से नुकसान उठाना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को जल्द भवन आवंटित किए जाएं, इस योजना पर काम तेजी से चल रहा है। भूमि चिह्नित होने में देरी से काम पिछड़ गया। अब निर्माण कराए जा रहे हैं। जल्द आवंटन प्रक्रिया पूरी कर कब्जा दिया जाएगा।
-एसडी शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed