{"_id":"655f00b18f1f1ecd4e090206","slug":"pda-bulldozer-roars-on-250-bigha-illegal-plotting-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : 250 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर गरजा पीडीए का बुलडोजर, प्रयागराज-कौशाम्बी में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : 250 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर गरजा पीडीए का बुलडोजर, प्रयागराज-कौशाम्बी में कार्रवाई
Thu, 23 Nov 2023 01:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:05 PM IST
सार
अवैध रूप से प्लॉटिंग करके भूखंड बेचने को लेकर लगातार शिकायत पीडीए में दर्ज कराई जा रही है। ऐसे में पीडीए की तरफ से अभियान चलाकर बड़े भूखंड पर अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से चल रहे अभियान में बुधवार को प्रयागराज-कौशाम्बी के कोइलहा में 250 बीघा पर की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर गरजा। पीडीए की तरफ से की गई कार्रवाई में अवैध प्लाटिंग की बाउंड्री वॉल तोड़ी गई।
विज्ञापन
अवैध रूप से प्लॉटिंग करके भूखंड बेचने को लेकर लगातार शिकायत पीडीए में दर्ज कराई जा रही है। ऐसे में पीडीए की तरफ से अभियान चलाकर बड़े भूखंड पर अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया जा रहा है। बुधवार को पीडीए को पता चला कि प्रयागराज-कौशाम्बी के पास स्थित कोइलहा में अवैध प्लॉटिंग पर अपना कब्जा बताने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने बाउंड्री वॉल बनवा रखी है।
विज्ञापन
इस पर जोनल अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पीडीए के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल होने के कारण किसी ने विरोध नहीं किया। क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग सार्थक और अन्य लोगों ने की थी। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन