फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS results at the end of the month

माह के अंत में पीसीएस परिणाम आने के आसार

Sun, 17 Feb 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
PCS results at the end of the month
uppsc
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम इस माह के आखिरी सप्ताह में घोषित कर सकता है। इसके तहत पीसीएस के कुल 633 पदों पर भर्ती होनी है। पीसीएस-2016 के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 24 जनवरी को पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


पीसीएस-2016 के तहत 633 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च 2016 और मुख्य परीक्षा 2016 में ही 20 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों के विवाद के कारण मुख्य परीक्षा का परिणाम फंसा रहा। मामला सुप्रीमकोर्ट तक गया। सुप्रीमकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी आयोग काफी समय तक कॉपियां जांचने का काम पूरा नहीं कर सका। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने पिछले साल16 नवंबर को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल हुए 12901 अभ्यर्थियों में से 1993 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया। इसके बाद 10 दिसंबर से लेकर 24 जनवरी तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया। आयोग की तैयारी थी कि फरवरी के मध्य तक अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाए, लेकिन अभी तक परिणाम नहीं आया है। हालांकि, आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया है और सबकुछ ठीक रहा तो इस माह के आखिरी सप्ताह में पीसीएस-2016 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed