फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS prelims 2022: PCS preliminary exam held in 28 districts of UP, 55 percent attendance

pcs prelims 2022 : यूपी के 28 जिलों में हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 55 फीसदी उपस्थिति

Sun, 12 Jun 2022 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 08:29 PM IST
सार

प्रदेश के 28 जिलों के 1303 केंद्रों में हुई पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 602774 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से तकरीबन 55 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इस बार सूचनात्मक और तथ्यपरक प्रश्नों की अधिकता रही।

विज्ञापन
PCS prelims 2022: PCS preliminary exam held in 28 districts of UP, 55 percent attendance
Prayagraj News : पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार सामान्य अध्ययन के सवाल तो सीधे सपाट थे, लेकिन विकल्प इतने नजदीकी थे कि उनमें से किसी एक को चुनना मुश्किल हो गया। अभ्यर्थियों को सभी विकल्प सही लग रहे थे, सो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया कि क्या करें। रविवार को हुई पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में अभ्यर्थी उलझे नजर आए। वहीं, दूसरी पाली में सीसैट के क्वालीफाइंग प्रश्नपत्र ने भी अभ्यर्थियों को खूब छकाया।  इस बार अभ्यर्थियों के लिए क्वालीफाई करना भी बड़ी चुनौती है। निगेटिव मार्किंग के कारण अभ्यर्थियों ने ऐसे प्रश्नों को छोड़ देना ही बेहतर समझा।

विज्ञापन



प्रदेश के 28 जिलों के 1303 केंद्रों में हुई पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 602774 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से तकरीबन 55 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में इस बार सूचनात्मक और तथ्यपरक प्रश्नों की अधिकता रही। तकरीबन 40 प्रश्न ऐसे थे जो सरकार की नीतियों, योजनाओं और करेंट अफेयर्स पर आधारित रहे।
विज्ञापन



विशेषज्ञों के अनुसार राजव्यवस्था और पर्यावरण के सवालों में दोहराव नजर आया। जिन्होंने पिछले साल का पेपर ठीक से पढ़ा होगा, उन्हें सवाल हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई होगी। वहीं, सीसैट का द्वितीय प्रश्नपत्र औसत से अधिक कठिन रहा। आरडी मेमोरियल इंटर कॉलेज अबूबकरपुर में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी प्रशांत पांडेय और सुमित वर्मा ने बताया कि प्री की मेरिट में जगह बनाने के साथ इस बार क्वालीफाई करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संचार कौशल के करीब 35 सवाल पूछे गए

दृष्टि आईएएस के एकेडमिक हेड गौरव मिश्र के अनुसार सीसैट के पेपर में अंतर वैयक्तिक क्षमता एवं संचार कौशल के तकरीबन 35 सवाल पूछे गए। पिछले साल की तुलन में इस बार सवाल काफी कठिन थे और अभ्यर्थियों को कंफ्यूज करने वाले थे। अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न थोड़ कठिन थे, लेकिन हिंदी के प्रश्न सामान्य थे।


इसी तरह प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के सवाल के विकल्प भी उलझाऊ और अभ्यर्थियों को कंफ्यूज करने वाले थे। इस बार सामान्य अध्ययन में भूगोल एवं पर्यावरण से जुड़े 42 से 45 सवाल, राजव्यवस्था एवं विज्ञान के 15-15 सवाल और सीसैट के पेपर मे संख्यात्मक एवं निर्णयन क्षमता के 23, संख्यात्मक अभिरुचि के 12, अंग्रेजी के 12, सामान्य हिंदी के 12 सवाल पूछे गए।


प्रयागराज में रही सर्वाधिक 68 फीसदी उपस्थिति
पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा में सर्वाधिक 68.38 फीसदी उपस्थिति प्रयागराज में रही। यहां परीक्षा के लिए 49514 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 33856 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, सबसे कम 42.57 फीसदी उपस्थित मैनपुरी में रही। मैनपुरी में परीक्षा के लिए 12200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 5194  परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed