{"_id":"c96adf73eb4c2992898e175b4e1c83fd","slug":"pcs-pre-issue-3-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग अध्यक्ष के खिलाफ निकाला कैंडल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग अध्यक्ष के खिलाफ निकाला कैंडल जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
भारी सुरक्षा व्यवस्था तथा रोक के बावजूद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ प्रतियोगियों और छात्रों का बृहस्पतिवार को भी गुस्सा फूटा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद छात्रावास पर भारी संख्या में जुटे प्रतियोगियों ने बालसन चौराहा स्थित गांधीजी की प्रतिमा तक कैडल जुलूस निकाला। उन्होंने आयोग अध्यक्ष सहित केंद्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आइसा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन किया। छात्र पीसीएस का दूसरा पेपर भी स्थगित करने, आयोग अध्यक्ष को हटाने तथा पेपर आउट मामले और भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। उनमें बुधवार को आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा फोर्स के बल पर उन्हें रोके जाने के खिलाफ भी जबरदस्त आक्रोश रहा।
प्रतियोगियों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से मार्च की घोषणा की थी लेकिन वहां पुलिस ने कब्जा जमा रखा था सो प्रतियोगियों ने कार्यक्रम बदल दिया। शाम को ताराचंद हॉस्टल पर जुटने की अपील की गई। मोबाइल और सोशल मीडिया पर हुई अपील पर हॉस्टल पर बड़ी संख्या में प्रतियोगी और छात्र जुटे। वहां से उन्होंने कैंडल जुलूस निकाला। हालांकि बालसन चौराहा समेत जगह-जगह फोर्स तैनात रही लेकिन उन्होंने रोकने की कोशिश नहीं की। शांतिपूर्वक मार्च निकालकर बालसन ।चौराहा पर पहुंचने पर हुई सभा में छात्रों ने मांग पूरा होने तक कानूनी लड़ाई के साथ आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। इन्हीं मांगों को लेकर आइसा से जुड़े छात्रों ने पहले विश्वविद्यालय, फिर बालसन चौराहा पर अध्यक्ष का पुतला दहन किया। वे दोबारा परीक्षा देने के एवज में परीक्षार्थियों के लिए आर्थिक मुआवजे की भी मांग कर रहे थे।