फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Pre issue 2

अध्यक्ष के विरोध के लिए जा रहे छात्र हुए गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
PCS Pre issue 2
अध्यक्ष को बर्खास्त करने समेत विभिन्न मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन के लिए जा रहे छात्रों को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। जुलूस बनाकर छात्र एएन हॉस्टल से मेयोहाल चौराहा पहुंचे थे कि  उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। गिरफ्तार होने वालों में 34 छात्र शामिल रहे लेकिन शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने प्रदेश सरकार तथा आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग अध्यक्ष को हटाने तथा पेपर आउट होने और भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बृहस्पतिवार को आयोग दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन की घोषणा की गई थी। इसी के मद्देनजर छात्र एएन झा हॉस्टल से आयोग के लिए जुलूस बनाकर निकले लेकिन मेयोहाल पर पुलिस उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इस पर पुुलिस और छात्राें के बीच झड़प शुरू हो गई, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क और एएन झा हॉस्टल पर उनका फिर जमावड़ा हुआ। वहां उन्होंने सरकार और आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन भी किया। आयोग मार्च तथा पुतला दहन करने वालों में प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, विभाग संयोजक दिलीप शुक्ल, अविनाश दुबे, रिंकू पयासी, शिवकुमार, सचिन पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed