फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Joint Man's Entrance Letter

पीसीएस जे मेंस के प्रवेश पत्र जारी

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
PCS Joint Man's Entrance Letter
uppsc
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को पीसीएस जे मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। परीक्षा 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए प्रयागराज और लखनऊ में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग पहले ही जारी कर चुका है। 30 जनवरी को परीक्षा एक सत्र सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को दो सत्रों सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र यूपीपीएससी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो मुद्रित न हो, वे आईडी प्रूफ की मूल प्रति एवं दो छायाप्रति और पासपोर्ट आकार के दो फोटोग्राफ साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे, वरना उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में 6041 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। यूपीपीएससी की ओर से 16 दिसंबर को पीसीएस जे की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 64691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38209 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने पांच जनवरी को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 6041 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed