फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS-J's final result may be difficult till May

पीसीएस-जे का अंतिम परिणाम मई तक मुश्किल

Sun, 07 Apr 2019 12:38 AM IST
दुर्गेश pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुर्गेश pandey Updated Sun, 07 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
PCS-J's final result may be difficult till May
PCSJ

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भले ही सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा देकर कहा हो कि पीसीएस-जे परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम मई तक जारी कर दिया जाएगा, लेकिन आयोग के लिए यह लक्ष्य अब कठिन होता जा रहा है। आयोग ने अब तक मुख्य परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं किया है। परिणाम आने के बाद इंटरव्यू होंगे और फिर अंतिम चयन परिणाम तैयार किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में वक्त लगेगा।

विज्ञापन


इस बार पदों की संख्या अधिक होने के कारण अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से कॉपियों की संख्या भी अधिक हो गई है। पीसीएस-जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले 16 दिसंबर को प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ और आगरा के 141 केंद्र में हुई थी। परीक्षा के लिए 64 हजार 691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38 हजार 174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आयोग अंतिम चयन परिणाम मई तक जारी करने का लक्ष्य लेकर चल रहा था, सो प्रारंभिक परीक्षा के 20 दिन बाद ही पांच जनवरी को परिणाम जारी कर दिया गया। प्रारंभिक परीक्षा में 6041 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। आयोग ने 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को मुख्य परीक्षा भी करा दी। मुख्य परीक्षा हुए दो माह बीत चुके हैं और इसका परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है, जबकि आयोग ने मार्च के आखिरी सप्ताह में परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू की तिथि घोषित की जाएगी। इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन परिणाम तैयार होगा और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed