{"_id":"5d24a9248ebc3e6cc92d5b6a","slug":"pcs-j-result-is-possible-at-the-end-of-july-allahabad-news-ald248938383","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस जे का रिजल्ट जुलाई के अंत में संभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस जे का रिजल्ट जुलाई के अंत में संभावित
विज्ञापन
पीसीएस-जे का रिजल्ट जुलाई के अंत में संभावित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जुलाई के अंत में पीसीएस-जे परीक्षा-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है। इन दिनों पीसीएस-जे का इंटरव्यू चल रहा है, जो 17 जुलाई को पूरा होगा। आयोग को पीसीएस-जे के 610 पदों पर भर्ती करनी है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद तमाम परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन पीसीएस-जे परीक्षा की प्रक्रिया नियमित रूप से चल रही है। हालांकि, आयोग ने मई में ही अंतिम चयन परिणाम जारी करने के लिए कोर्ट में हलफनामा दिया था, लेकिन आयोग मई तक मुख्य परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं कर सका। पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर को प्रयागराज समेत चार जिलों के 141 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 64 हजार 691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 38 हजार 174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने 20 दिन में ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया और 6041 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया।
मुख्य परीक्षा 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को आयोजित की गई। आयोग ने 13 जून को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया और इसमें 1847 अभ्यर्थी सफल रहे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के छह बाद ही आयोग ने इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी और 21 जून से साक्षात्कार शुरू करा दिया। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को केवल दो दिन का समय दिए जाने पर तमाम आपत्तियां आईं, लेकिन आयोग ने निर्णय नहीं बदला और इंटरव्यू शुरू करा दिया। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इंटरव्यू के बाद 15 दिनों के भीतर पीसीएस-जे का अंतिम चयन परिणाम तैयार हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में जुलाई के अंत में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।