फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Interview: How will you develop Gram Panchayats if you become SDM or BDO

पीसीएस इंटरव्यू : एसडीएम या बीडीओ बने तो कैसे करेंगे ग्राम पंचायतों का विकास

Thu, 01 Apr 2021 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
PCS Interview: How will you develop Gram Panchayats if you become SDM or BDO
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव करीब हैं और प्रशासनिक महकमा चुनाव की तैयारियों में जुटा है। बृहस्पतिवार से शुरू हुए पीसीएस-2020 के इंटरव्यू में भी पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल छाए रहे। अभ्यर्थियों से पूछ गया कि एसडीएम या बीडीओ बने तो ग्राम पंचायतों का विकास कैसे करेंगे? एक अन्य अभ्यर्थी से सवाल किया गया, ‘आप डिप्टी एसपी हैं और पंचायत चुनाव के लिए जिस क्षेत्र में आपकी ड्यूटी लगी है, वह हिंसा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए पहले से आपकी क्या तैयारी होगी?’ इसके साथ ही इंटरव्यू में तेजी से बढ़ रहे कोविड संक्रमण और वैक्सीन को लेकर भी कई सवाल पूछे गए। पहले दिन सुबह और दोपहर के सत्र में 56-56 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। पहले सत्र में एक और दूसरे सत्र में तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 96.42 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


एक अभ्यर्थी से पूछ लिया कि पंचायत चुनाव कितने चरणों में कहां-कहां होने हैं और चुनाव कौन कराता है? कोविड को लेकर पूछा गया कि संक्रमण के सर्वाधिक आंकड़े किस राज्य में हैं? देश भर में अब तक कितने लोगों को वैक्सीन लगी है? भारत से किन देशों को वैक्सीन भेजी जा रही है। वर्तमान में कोविड की क्या स्थिति है और संक्रमण को बढने से कैसे रोका जाए? कोविड के साथ कृषि संबंधी कई सवाल भी पूछे गए। मसलन, किसान आंदोलन से क्या समझते हैं और यह क्यों हो रहा है? किसानों की आय को दोगुना करने के क्या उपाय है? कृषि विज्ञान केंद्र क्या है और इसके क्या कार्य हैं?
विज्ञापन


दो लाइन में बताएं ‘पिंक’ की कहानी
इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि हाल कि दिनों में कौन सी फिल्म देखी। अभ्यर्थी ने जवाब दिया, ‘पिंक देखी’। अगला सवाल था कि फिल्म की कहानी को दो लाइन में कम्युनिकेट करें। अभ्यर्थी ने बीटेक ने पढ़ाई की थी, सो उससे पहला सवाल किया गया कि कम्युनिकेशन की व्याख्या करें और प्रशासनिक सेवाओं में कम्युनिकेशन की क्या भूमिका है?
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति के अपराधीकरण को रोकने के लिए क्या करें
इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी से राजनीतिक व्यवस्था की एक सबसे बड़ी खामी बताने को कहा गया। अभ्यर्थी ने कहा, ‘राजनीति का अपराधीकरण।’ दोबारा सवाल किया गया कि इसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है? इससे संबंधित कौन से कानून हैं? इसपर नियंत्रण के लिए निर्वाचन आयोग की क्या भूमिका हो सकती है?


487 पदों पर भर्ती के लिए आठ दिन चलेंगे इंटरव्यू
पीसीएस के 487 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू लगातार आठ दिनों तक चलेंगे। साक्षात्कार आठ अप्रैल को पूरा होगा और अप्रैल के मध्य तक अंतिम चयन परिणाम आने की उम्मीद है।
ये सवाल भी पूछे गए
  •  वर्तमान में पीएम का दौरा कहां-कहां हुआ और किससे क्या समझौता हुआ
  • जीडीपी क्यों गिरा
  • यूपी में महिलाओं का विकास कैसे करेंगे
  • यूपी में पिछड़े इलाके कौन से हैं
  • वंदेभारत क्या है
  • आत्मनिर्भर भारत योजना क्या है
  • रक्षा कॉरिडोर क्या है, इसमें क्या काम किए गए
  • भूगोल किस कहते हैं
  • राष्ट्र, देश और राज्य में क्या अंतर है
  • एनजीओ ग्रामीण विकास को प्रदेश में कैसे प्रभावित करेगा।
  • भ्रष्टाचार को रोकने में कंप्यूटर का उपयोग कैसे करेंगे
  • नई शिक्षा नीति के बारे में क्या जानते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed