फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS grew to succeed in the list of

पीसीएस में सफल होने वालों की सूची बड़ी हुई

Fri, 14 Aug 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
PCS grew to succeed in the list of
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में सफल होने वालों की सूची लगातार बढ़ती जा रही है। सफल होने वालों में इलाहाबाद विवि से इसी वर्ष राजनीति विज्ञान में पीएचडी पूरी करने वाली दिव्या त्रिपाठी शामिल हैं। दिव्या अवकाश प्राप्त पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी की पुत्री हैं। उनका चयन वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर हुआ है। इलाहाबाद विवि से विज्ञान में स्नातक अशोक कुमार सिंह का चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है।
विज्ञापन


अशोक सिंह सर गंगानाथ झा छात्रावास के अंत:वासी रह चुके हैं। अशोक सिंह मूलरूप से चंदौली जनपद के निवासी हैं। इलाहाबाद विवि से स्नातक की पढ़ाई करने वाले वाराणसी के चौबेपुर के निवासी अजय यादव का चयन एसीसीटी पद पर हुआ है। इलाहाबाद विवि से स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई करने वाले फैजाबाद के संजीव तिवारी का चयन सहायक आयुक्त के पद पर हुआ है। नीम सरांय के शहाब उद्दीन का चयन जिला कृषि अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने स्नातक एवं परास्नातक शियाट्स नैनी से पूरा किया है। मिजापुर के  नीरज सिंह का चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इविवि से पूरी करने के बाद शहर में रहकर तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed