कड़ी निगरानी के बीच होगी पीसीएस प्री की परीक्षा, लगाए जाएंगे जैमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस 2019 और एसीएफ/आरएफओ 2019 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर को प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाने की तैयारी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में उन सभी जिलों के नोडल अफसरों के साथ आयोग के अध्यक्ष, सचिव और अन्य अफसरों ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की।
परीक्षा के लिए प्रयागराज समेत 19 जिलों में 1,166 केंद्र बनाएं गए हैं। जिन जिलों में परीक्षा होनी है, वहां एडीएम स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर नामित किया गया है। जिले में परीक्षा के सकुशल आयोजन की जिम्मेदारी इन्हीं नोडल अधिकारियों पर होगी।
बता दें कि परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 और दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जानी है। इसमें पांच लाख 423 हजार 644 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
यूपीपीएससी में गुरुवार को हुई नोडल अफसरों की बैठक में प्रारंभिक परीक्षा के दौरान केंद्रों में जैमर लगाए जाने की तैयारी पर भी चर्चा हुई, ताकि परीक्षा केंद्रों में फोन काम न कर सकें।
इसके अलावा नोडल अफसरों को बताया कि कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक पेपर ले जाने की जिम्मेदारी किसकी होगी। परीक्षा से शुरू होने से कितने समय पहले प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों में पहुंच जाने चाहिए। केंद्र में मोबाइल फोन आदि प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं, सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ एक आईडी भी साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। पेपरों का बंडल खोलते वक्त उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी और परीक्षा के बाद पेपर सील होने की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।