फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS 2018 Mains results will show 2019

पीसीएस 2019 मेंस रिजल्ट दिखाएगा 2019 का राह

Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
PCS 2018 Mains results will show 2019
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आयोग (यूपीपीएससी) के कैलेंडर में पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से प्रस्तावित है, लेकिन आयोग ने अब तक पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है। जबकि, अभ्यर्थियों को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है, ताकि 2019 की मुख्य परीक्षा तैयारी बेहतर तरीके से की जा सके।
विज्ञापन

पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में आयोग ने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया था और पहली बार पीसीएस मेंस का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर किया गया था। मुख्य परीक्षा पिछले साल 18 से 22 अ
विज्ञापन

क्तूबर तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के विभिन्न प्रकार के 831 पदों पर भर्ती होनी है। पीसीएस-2018 के मेंस में शामिल तमाम अभ्यर्थियों ने पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा में भी सफलता हासिल की है और 20 अप्रैल से प्रस्तावित पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में भी शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थियों को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि 2019 की मुख्य परीक्षा के आयोजन से पहले 2018 के मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया जाए, ताकि अभ्यर्थी
स्वयं यह मूल्यांकन कर सकें कि पीसीएस-2018 में पहली बार बदले पैटर्न पर हुई मुख्य परीक्षा में उन्होंने कहां गलती की और कितना सही किया। अभ्यर्थियों का मानना है कि इस मूल्यांकन के आधार पर पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा की तैयारी और बेहतर ढंग से की जा सकती है।

फाइनल रिजल्ट आया तो एक और फायदा
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे कुछ अभ्यर्थियों ने यह मांग भी की है कि आयोग पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम 2019 की मुख्य परीक्षा के आयोजन से पहले जारी कर दे। इससे अभ्यर्थियों को एक और फायदा होगा। अगर आयोग पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम अभी जारी कर देता है तो इस परीक्षा में उच्च पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद बहुत कम रह जाएगी और इससे 2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम चयन में अवसर बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed