{"_id":"5d81aa8a8ebc3e015d44c0c4","slug":"pcs-2017-interview-asked-where-did-trump-and-modi-last-meet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में अभ्यर्थी से पूछा, बताओ- ट्रंप और मोदी अंतिम बार कहां मिले ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-2017 के इंटरव्यू में अभ्यर्थी से पूछा, बताओ- ट्रंप और मोदी अंतिम बार कहां मिले ?
Wed, 18 Sep 2019 09:24 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Sep 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम बार कहां मिले और उनके बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। पीसीएस-2017 के इंटरव्यू के दूसरे दिन मंगलवार को एक अभ्यर्थी से यही सवाल पूछा गया। ज्यादातर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मात्र तीन से चार मिनट में पूरा हो जा रहा है।
इंटरव्यू 30 तक चलना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पांच बोर्ड गठित किए गए हैं और पंद्रह दिनों में 2029 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है। समय कम है और आयोग का प्रयास है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक अंतिम चयन परिणाम भी घोषित कर दिया जाए।
अमूमन इंटरव्यू में औसतन आठ से दस मिनट का वक्त लगता है, लेकिन इस बार ज्यादातर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार तीन से चार मिनट में ही पूरा हो जा रहा है और बोर्ड के सामने पहुंचते ही अभ्यर्थियों के सामने सवालों की झड़ी लग जा रही है।
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान ज्यादातर सवाल समसामयिक मुद्दों से जुड़े पूछे जा रहे हैं। एक अभ्यर्थी से क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल में अंतर बताने को कहा गया। यह भी पूछा गया कि नाविक क्या है? एनएसजी के बारे में बताएं।

कृत्रिम बुद्धिमता क्या है? समान नागरिक संहिता लागू होने की संभावना है कि नहीं? दोकम पोर्ट कहां है और भारत से इसका क्या संबंध है? भारत-पाकिस्तान के बीच कौन सी जलसंधि है और उसका नाम क्या है?
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला को किस धारा के तहत नजरबंद किया गया? अयोध्या में राम मंदिर का मामला इन दिनों किस कारण से सुर्खियों में है?
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला को किस धारा के तहत नजरबंद किया गया? अयोध्या में राम मंदिर का मामला इन दिनों किस कारण से सुर्खियों में है?