फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Payment of Rs 2 crore without getting the work done in Railways, Vigilance summoned records

Prayagraj : रेलवे में काम कराए बिना दो करोड़ रुपये का भुगतान, विजिलेंस ने तलब किए रिकॉर्ड

Wed, 13 Mar 2024 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 06:11 PM IST
सार

वर्ष 2021-22 के भी एक करोड़ रुपये के बिल कंपनी की ओर से पेश किए गए थे। विभागीय स्तर पर जब इन बिलों का सत्यापन कराया गया तब पता चला कि काम हुए ही नहीं है। जिन कार्यों के बिल लगाए गए थे, वह मौके पर पाए नहीं गए। इसके बाद उन बिलों का भुगतान रोक दिया गया।

विज्ञापन
Payment of Rs 2 crore without getting the work done in Railways, Vigilance summoned records
रेलवे। - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के फिरोजाबाद डिवीजन में काम कराए बिना करोड़ों रुपये के भुगतान का मामला सामने आया है। रेलवे कॉलोनियों के रखरखाव और मरम्मत के नाम पर दो करोड़ रुपये के बिलों का एक कंपनी के नाम भुगतान किए जाने की जानकारी रेल मंत्रालय के अलावा आला अफसरों को दी गई है। पीएमओ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक बात पहुंचने के बाद विजिलेंस ने इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड तलब कर लिए हैं।

विज्ञापन


एनसीआर के फिरोजाबाद जोन में वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान रेलवे कॉलोनियों के रखरखाव के नाम पर बड़े पैमाने पर बिलिंग कराए जाने की बात कही गई है। प्रयागराज की उन्नति इंटर प्राइजेज की निदेशक रत्ना चक्रवर्ती ने इस मामले की शिकायत डीआरएम हिमांशु बड़ोनी से भी की है।
विज्ञापन


इस कंपनी ने रेल मंत्रालय को इस घपले का विवरण दिया है। इसमें औरैया की राजकुमार कांट्रैक्टर कंपनी को अलग-अलग वर्षों में दो करोड़ रुपये के ऐसे बिलों का भुगतान करने की बात कही गई है, जो काम मौके पर कराए ही नहीं गए। इसमें रेलवे कॉलोनियों की टूटी छतों, दीवारों के खराब हुए प्लास्टर, नालियों की सफाई और मरम्मत के कार्यों की बिलिंग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सत्यापन के कर दिया गया भुगतान


कहा गया है वर्ष 2021-22 के भी एक करोड़ रुपये के बिल कंपनी की ओर से पेश किए गए थे। विभागीय स्तर पर जब इन बिलों का सत्यापन कराया गया तब पता चला कि काम हुए ही नहीं है। जिन कार्यों के बिल लगाए गए थे, वह मौके पर पाए नहीं गए। इसके बाद उन बिलों का भुगतान रोक दिया गया। लेकिन, संबंधित अफसर के तबादले के बाद वर्ष 2022-23 के भी एक करोड़ रुपये के बिल इन्हीं मदों में प्रस्तुत किए गए। शिकायत में कहा गया है कि इन बिलों का सत्यापन कराए बिना ही सीनियर डेन अंकित गुप्ता ने दो करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

इस मामले में वर्क इंस्पेक्टर महेश कुमार एडिशनल डेन अंकित शुक्ला की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस की ओर से फिरोजाबाद जोन में इन दो वर्षों में कराए गए कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड तलब कर लिए गए हैं। इस मामले में संबंधित अफसरों से विजिलेंस ने जानकारी भी मांगी है।

दो करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के भुगतान के संबंध में विजिलेंस टीम ने जो भी जानकारियां मांगी हैं, उसे उपलब्ध करा दिया गया है। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की गई है। विजिलेंस को इससे संबंधित जो भी साक्ष्य चाहिए, वह उपलब्ध कराए जाएंगे। - अंकित गुप्ता, सीनियर डेन, फिरोजाबाद जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed