{"_id":"66c6ebf930a4189a6905855e","slug":"payment-facility-will-be-available-through-qr-code-at-611-ticket-counters-of-ncr-railway-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : एनसीआर रेलवे के 611 टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से मिलेगी भुगतान की सुविधा, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : एनसीआर रेलवे के 611 टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से मिलेगी भुगतान की सुविधा, यात्रियों को मिलेगी राहत
Thu, 22 Aug 2024 01:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:12 PM IST
सार
एनसीआर प्रशासन की ओर से पिछले दिनों ही सबसे पहले जोन में यह सुविधा प्रयागराज जंक्शन से शुरू की गई। इसके बाद यात्री सुविधा के तहत तमाम रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू की गई। इससे यात्रियों को लेनदेन के दौरान होने वाली समस्याओं से स्थायी निदान मिलेगा।
विज्ञापन
QR Code Scam
- फोटो : Freepik
विस्तार
डिजिटल इंडिया की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए इसी वित्तीय वर्ष उत्तर मध्य रेलवे के 611 रिजर्वेशन और अनारक्षित टिकट काउंटर पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। अभी प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल के 92 काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
एनसीआर प्रशासन की ओर से पिछले दिनों ही सबसे पहले जोन में यह सुविधा प्रयागराज जंक्शन से शुरू की गई। इसके बाद यात्री सुविधा के तहत तमाम रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा शुरू की गई। इससे यात्रियों को लेनदेन के दौरान होने वाली समस्याओं से स्थायी निदान मिलेगा। कहा कि टिकट लेते समय खुले पैसे नहीं होने पर ओवर ओवरचार्जिंग व नकद भुगतान के समय भूलचूक जैसी संभावित समस्याएं भी इससे खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज मंडल में दो अनारक्षित एवं दो रिजर्वेशन काउंटर पर यह सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। इसी तरह झांसी मंडल में 40 अनारक्षित एवं चार रिजर्वेशन काउंटर और आगरा मंडल के 44 अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा है।
विज्ञापन
प्रयास किया जा रहा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रयागराज मंडल में 272, झांसी मंडल में 158 व आगरा मंडल में 89 और काउंटरों पर यह सुविधा शुरू कर दी जाए। ऐसा होने से उत्तर मध्य रेलवे में कुल 611 काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।