फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pawanputra Hanuman crossed the vast ocean and reached Ashoka Vatika

Prayagraj News: विशाल समुद्र लांघकर अशोक वाटिका पहुंचे पवनपुत्र हनुमान

Sat, 17 Oct 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Pawanputra Hanuman crossed the vast ocean and reached Ashoka Vatika
मंच पर जामवंत महाबली हनुमान को उनकी शक्तियों का स्मरण कराते हैं और अगले ही पल महाबली हनुमान का स्वरूप विशाल होने लगता है। देखते ही देखते महाबली हनुमान समुद्र लांघने के लिए महाछलांग लगाते हैं और लंका में पहुंचते हैं। यह दृश्य देख तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठता है।
विज्ञापन

निर्देशक अतुल यदुवंशी की परिकल्पना में श्री कटरा रामलीला कमेटी की रामलीला प्रस्तुति ‘गाथा राम की...’ के सातवें दिन यह दृश्य देखने को मिला।
असीम छलांग: समुद्र लांघन से अशोक वाटिका’ प्रसंग के मंचन में संपाती ने माता सीता का पता बताने, सुरसा की परीक्षा, लंकिनी से सामना और विभीषण से भेंट तक की कथा दिखाई गई। इसके बाद अशोक वाटिका में रावण के प्रलोभनों के सामने माता सीता की अडिग निष्ठा और त्रिजटा के स्वप्न का मंचन हुआ।
विज्ञापन


प्रस्तुति का भावुक क्षण तब आया। जब हनुमान जी ने माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका सौंपी और उनका संदेश सुनाया। मुद्रिका देखकर माता सीता की आंखों से छलके आंसुओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा, विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश चंद गुप्ता और कमेटी अध्यक्ष सुधीर गुप्ता कक्कू सहित पदाधिकारियों ने रामायण की आरती की। इस दौरान महामंत्री उमेश केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed