फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Paving the way for the housing scheme Slori

सलोरी में आवास योजना का रास्ता साफ

Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for the housing scheme Slori
एडीए बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण सलोरी में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सामने खाली पड़ी राजकीय आस्थान की जमीन पर अफोर्डेबिल हाउसिंग योजना बनाएगा। इसके साथ फाफामऊ स्थित शांतिपुरम आवास योजना एवं नैनी आवास योजना में सामुदायिक बारात घर भी बनाया जाएगा। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में इन प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इसके साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


एडीए ने चांदपुर सलोरी में राजकीय आस्थान पर बहुमंजिला आवास योजना के लिए 6141.25 वर्गमीटर जमीन चिह्ंित की है। इसमें से पार्क के लिए तय भूमि छोड़ने के बाद करीब तीन हजार वर्गमीटर पर एडीए ने बहुमंजिला फ्लैट बनाने की योजना तैयार की है। मंडलायुक्त राजन शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने योजना का प्रस्ताव रखा, जिसे सैद्धांतिक सहमति दी गई। इसके साथ शांतिपुरम योजना में राजर्षि टंडन मुक्त विवि के सामने तथा नैनी योजना में खेल के मैदान के पास सामुदायिक बारातघर बनाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


फाफामऊ में शांतिपुरम आवास योजना के पास रेलवे क्रासिंग से लगी अध्याप्त भूमि समाजवादी आवास योजना के लिए महायोजना 2021 के अनुसार 300 मीटर चौड़े मार्गाधिकार के एलाइनमेंट के मामले में शासन को रिमांडर भेजने का निर्णय हुआ। बैठक में सीडीओ अटल राय, एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी, एडीए के सभी अफसर समेत गैर सरकारी सदस्य राजू शुक्ला, राजेश कुमार निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए का लैंडबैंक बढ़ाने के लिए आउटसोर्सिंग पर अनुभवी सेवानिवृत कर्मियों को रखने के मामले में राजस्व परिषद एवं डीएम को डीओ लिखने का निर्णय हुआ। तय हुआ कि उनकी अनुमति मिलने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

सिविल लाइंस में सुभाष चौराहा पर मल्टीलेविल कार पार्किंग के बाद अब पीडी टंडन पार्क में भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। एडीए बोर्ड बैठक में इसका डीपीआर तैयार करने के लिए जल्द कंसल्टेंट की नियुक्ति जल्द करने का निर्णय हुआ। उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कंसल्टेंट के लिए जल्द टेंडर निकाला जाएगा।

झूंसी के कनिहार में 170 एकड़ के तालाब को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने की योजना है। एडीए की पिछली बोर्ड बैठक में इस पर सहमति भी बन चुकी है। मंगलवार को हुई बैठक में तय हुआ कि ग्राम सभा डीएम को प्रस्ताव भेजे। पार्क के डीपीआर के लिए भी जल्द कंसल्टेंट नियुक्ति किया जाएगा।

नैनी के अरैल में यमुना किनारे नव प्रयाग आवास योजना की जमीन पर पर्यावरण पार्क बनाने का काम जल्द शुरू होेने की उम्मीद है। इसके लिए 89 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार है। एडीए के प्रस्ताव पर दो फर्मों ने पार्क के लिए टेंडर भी दिया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि आगामी मंगलवार को दोनों फर्मे प्रेजेंटेशन करेंगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।


शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों के लिए एडीए के बोट क्लब को बुक कराना और उसके बाद किसी कारणवश बुकिंग निरस्त कराना अब लोगों को महंगा पड़ेगा। बोर्ड बैठक में तय हुआ कि बुकिंग से तीन माह पहले निरस्त कराने पर 30 प्रतिशत, दो माह निरस्त कराने पर 40 एवं एक माह पहले निरस्त कराने पर 40 प्रतिशत रकम काट ली जाएगी। बैठक में बोट क्लब की 23 लाख 15 हजार 802 रुपये आय एवं 11.73 लाख रुपये व्यय वाले बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ बोट क्लब अधिकारी का वेतन 20 हजार रुपये करने और छह माह सेवा विस्तार तथा नमांमि गंगे योजना के तहत नगर निगम से दो चार सफाई कर्मचारी रखने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed