फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patna-Anand Vihar special train to be regular from December 8, fare to be reduced

Prayagraj : आठ दिसंबर से नियमित होगी पटना-आनंद विहार स्पेशल, घटेगा किराया

Sun, 05 Oct 2025 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 04:41 PM IST
सार

पटना से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन का दर्जा मिल गया है। जंक्शन से गुजरने वाली यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटने के बाद इसका किराया भी कम हो जाएगा।

विज्ञापन
Patna-Anand Vihar special train to be regular from December 8, fare to be reduced
पटना आनंद विहार स्पेशल ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पटना से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन का दर्जा मिल गया है। जंक्शन से गुजरने वाली यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटने के बाद इसका किराया भी कम हो जाएगा। गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार अब नियमित ट्रेन के रूप में सात दिसंबर से संचालित होगी। इसका पटना से इसका नंबर 13251 हो जाएगा। वहां से हर रविवार और बृहस्पतिवार रात 10:20 बजे चलने के बाद दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए ट्रेन सुबह 4:40-4:45 बजे प्रयागराज और कानपुर के गोविंदपुरी रुकते हुए शाम 6:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसी तरह आनंद विहार से 13252 (वर्तमान नंबर 03256) का संचालन हर सोमवार और शुक्रवार रात 11:30 बजे आठ दिसंबर से शुरू होगा। ट्रेन सुबह 9:30-9:35 बजे प्रयागराज और शाम 6:35 बजे पटना पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के छह, एसी थ्री के पांच, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट एवं एसी इकोनॉमी और पेंट्रीकार का एक-एक कोच रहेगा। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन

नियमित होने के बाद किराया

क्लास ------------- वर्तमान किराया ------------- नियमित होने के बाद किराया (रुपये में)
स्लीपर ------------- 460 ------------- 360

एसी इकोनॉमी ------------- 1155 ------------- 895
एसी थ्री ------------- 1250 ------------- 975

एसी टू ------------- 1780 ------------- 1380
एसी फर्स्ट ------------- 2715 ------------- 2295

हुबली और यशवंतपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

हुबली और बंगलूरू के यशवंतपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलेगी। यशवंतपुर के लिए संचालन छिवकी रेलवे स्टेशन के रास्ते होगा, जबकि हुबली स्पेशल लखनऊ के ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने दोनों ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। पटना के दानापुर से स्पेशल ट्रेन संख्या 03261 का संचालन 11 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार सुबह 10:00 बजे होगा। शाम 6:15-6:20 बजे ट्रेन छिवकी एवं सोमवार रात 9:30 बजे यशवंतपुर पहुंच जाएगी। इसी तरह यशवंतपुर से 03262 का संचालन प्रत्येक मंगलवार 14 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक सुबह 7:00 बजे होगा। जो बुधवार तड़के 3:17-3:22 बजे छिवकी एवं दोपहर 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed