फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patients treated with the environmental protection concerns

मरीजों के इलाज के साथ पर्यावरण संरक्षण की भी चिंता

Fri, 10 Jul 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Patients treated with the environmental protection concerns
इलाहाबाद ब्यूरो। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के छात्र छात्राओं को पढ़ाई व मरीजों के इलाज के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की भी गंभीर चिंता है। इसी के तहत सीनियर व जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से मेडिकल कालेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश, दुनिया में पर्यावरण को लेकर जो खतरा मंडरा रहा है वह चिंता का विषय है। वनों, वृक्षों के तेजी से हो रहे कटान से पूरी दुनिया में पर्यावरण पर खतरा तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन


ऐसे में जरूरत इस बात की है कि हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे आए। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने छात्र छात्राओं की पहल की सराहना की। अपने संबोधन में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टरों का दायित्व बनता है कि वे मरीजों के इलाज के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी पहल करें। एकजुट प्रयास से ही पर्यावरण के खतरे को कम किया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रोफेसरगण डॉ. प्रोबल नियोगी, डॉ. राकेश चौरसिया, डॉ. देवाशीष शर्मा के अलावा डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. अभिलाषा, डॉ. अंकिता, डॉ. आकांक्षा, डॉ. गर्विता, डॉ. शिवाली, डॉ. महक, डॉ. शिखा, डॉ. देवेंद्र शुक्ला, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. धनंजय, डॉ. राजीव, डॉ. मनमोहन, डॉ. अशोक, डॉ. कमलेश, डॉ. सम्राट सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. सार्थक, डॉ. शैलेंद्र समेत कई मेडिकल छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed