{"_id":"6876b5cc6aa92e66880e38ab","slug":"patients-suffering-from-viral-fever-and-vomiting-diarrhea-increased-in-chc-allahabad-news-c-257-1-sald1006-115608-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सीएचसी में वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सीएचसी में वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के बढ़े मरीज
विज्ञापन
दूषित पानी और मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सीएचसी कोरांव में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को 271 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। इनमें से ज्यादातर वायरल फीवर, टाइफाइड और उल्टी-दस्त से पीड़ित थे।
सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर केबी सिंह ने बताया कि 50 से अधिक मरीजों की सीबीसी जांच कराई गई। इसमें से अधिक मरीज वायरल फीवर व टाइफाइड के मिले। अधीक्षक ने कहा कि बारिश की वजह से हैंडपंपों का पानी दूषित हो रहा है। जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उबालकर पानी दें और ओआरएस का घोल जरूर दें।
पीड़ित प्रीति (30) निवासी बेलवनिया ने बताया कि टाइफाइड होने की वजह से प्लेटलेट्स कम हो गया है। इसी तरह रागिनी (3), ऊषा देवी (25) निवासी संसारपुर, प्रेम देवी (50) निवासी नगई का पूरा भी इलाज कराने के लिए सीएचसी पहुंची थीं। अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल की ओर से विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि की व्यवस्था कराई जा रही है।