फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Patanjali Nursery School: Summer camp organized to enhance the hidden talent of children

पतंजलि नर्सरी स्कूल : बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के लिए आयोजित किया समरकैंप, जमकर मस्ती और धमाल

Sat, 18 May 2024 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 May 2024 06:38 PM IST
सार

फायर लैस कुकिंग मे शिक्षिकाओ के सहयोग से प्रेप के बच्चों ने ग्रीन सैलेड बनाया तो कक्षा के•जी के बच्चों ने पापड़ी चाट बनाया, वहीं नर्सरी के नन्हे मुन्नों ने चटपटा चुरमुरा  बनाकर फायरलेस कुकिंग की।समर कैंप के समापन पर सभी बच्चों ने बिग मैम और अपनी अध्यापिकाओं के साथ पिकनिक कर आइसक्रीम का आनंद उठाया। 

विज्ञापन
Patanjali Nursery School: Summer camp organized to enhance the hidden talent of children
समरकैंप में बच्चों को जानकारी देती शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के पतंजलि नर्सरी स्कूल में 13 से 18 मई तक चले समरकैंप में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विद्यालय और बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बड़े ही सुनियोजित तरीके से निभाया। विभिन्न क्रियाकलापों जैसे डांस ,म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग इत्यादि के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया। साथ ही साथ पॉटरी ,फ्रिज मैगनेट कलरिंग और फायरलेस कुकिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन


फायर लैस कुकिंग मे शिक्षिकाओ के सहयोग से प्रेप के बच्चों ने ग्रीन सैलेड बनाया तो कक्षा के•जी के बच्चों ने पापड़ी चाट बनाया, वहीं नर्सरी के नन्हे मुन्नों ने चटपटा चुरमुरा  बनाकर फायरलेस कुकिंग की।समर कैंप के समापन पर सभी बच्चों ने बिग मैम और अपनी अध्यापिकाओं के साथ पिकनिक कर आइसक्रीम का आनंद उठाया। 
विज्ञापन


विद्यालय अध्यक्षा डॉक्टर कृष्णा गुप्ता एवं निर्देशिका रेखा गुप्ता ने प्रधानाध्यापिका और समस्त शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्होंने कहा समर कैंप जैसे कार्यशालाओं के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव ने अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed