{"_id":"6ac24593acd36b345d0ccfa6","slug":"passengers-will-be-allowed-onto-the-platform-only-30-minutes-before-the-train-arrives-at-the-junction-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जंक्शन पर ट्रेन आने से 30 मिनट पहले ही प्लेटफार्म पर आ सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जंक्शन पर ट्रेन आने से 30 मिनट पहले ही प्लेटफार्म पर आ सकेंगे यात्री
Sun, 04 Oct 2026 05:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:54 PM IST
सार
आने वाले समय में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन आने से ठीक 30 मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह नई व्यवस्था पुनर्विकास कार्य के बाद लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आने वाले समय में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन आने से ठीक 30 मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह नई व्यवस्था पुनर्विकास कार्य के बाद लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के तहत दो कॉनकोर्स (प्लेटफार्म के ऊपर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बड़ा हॉल) का निर्माण होना है। दिवाली बाद कॉनकोर्स का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। यह 72 मीटर चौड़ा कॉनकोर्स होगा। इसके बाद एक और कॉनकोर्स का निर्माण सिटी साइड में होगा। दोनों का निर्माण होने के बाद कॉनकोर्स में ही बैठकर अपनी ट्रेनों का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन
कॉनकोर्स परिसर में ही यात्रियों की सुविधा के लिए खानपान (कैटरिंग) के स्टॉल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि उन्हें प्लेटफॉर्म की तरफ बार-बार न भटकना पड़े। जब ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म पर आएगी, उसके ठीक 30 मिनट पहले ही यात्रियों को कॉनकोर्स से नीचे प्लेटफार्म पर उतारा जाएगा। इससे प्लेटफार्मों पर अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन भी सुचारू रूप से हो सकेगा। पुनर्विकास का कार्य पूरा होने के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भी यही व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, कॉनकोर्स से यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतरने और चढ़ने के लिए आधुनिक लिफ्ट और एस्केलेटर (चलती सीढ़ियां) की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। जंक्शन पर 42 लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाने की तैयारी है। इसके लगने के बाद खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने या कॉनकोर्स से नीचे उतरने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।