{"_id":"66ad7dec75c1048721005537","slug":"passengers-will-also-be-able-to-make-reservations-in-trains-at-the-passenger-ticket-facilitation-centre-allahabad-news-c-3-1-ald1024-426867-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यात्री टिकट सुविधा केंद्र पर भी यात्री करा सकेंगे ट्रेनों में रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यात्री टिकट सुविधा केंद्र पर भी यात्री करा सकेंगे ट्रेनों में रिजर्वेशन
विज्ञापन
आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन के बाहर या शहर के बाजारों में भी यात्री आरक्षित और अनारक्षित टिकट खरीद सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने अपने सभी 151 रेलवे स्टेशनों के आसपास यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) खोलने की प्रक्रिया शुरू की है।
रेलवे की तैयारी है कि प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, मानिकपुर, फतेहपुर, पनकी, फफूंद, इटावा, जसवंत नगर, फिरोजाबाद, जलेसर रोड, शिकोहाबाद, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, मेजा रोड, नैनी आदि स्टेशनों के पास सबसे पहले वाईटीएसके को खोला जाए। इन केंद्रों में यात्रियों को निजी एजेंट आरक्षित व अनारक्षित दोनों तरह के टिकट उपलब्ध कराएंगे।
इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन के काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन की समस्या से भी निजात मिलेगी। प्रयागराज मंडल अपने सभी 151 रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्र खोलने के लिए तीन वर्ष का ठेका देगा। केंद्र खोलने के लिए रेल यात्रा सेवा टिकट एजेंट के रूप में कार्य चुके व्यक्ति, रेल यात्रा एजेंट, जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक एजेंट व आईआरसीटीसी की ओर से नियुक्त किए गए टिकट एजेंट 29 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन निविदा खुलेगी।
विज्ञापन
मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि फॉर्म ऑनलाइन के साथ प्रयागराज, मिर्जापुर, मानिकपुर, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला व अलीगढ़ में स्टेशन के बुकिंग कार्यालय से लिए जा सकते हैं। उसे भरने के बाद आवेदन वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, रेल प्रबंधक कार्यालय एनसीआर प्रयागराज व उप मुख्य यातायात प्रबंधक एनसीआर, स्टेशन बिल्डिंग कानपुर में 29 अगस्त तक जमा किया जा सकता है।