फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers please note - 11 trains including Jammu Mail will run on diverted routes, Railways has released the

Prayagraj : यात्रीगण ध्यान दें- बदले मार्ग से चलेंगी जम्मू मेल समेत 11 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की सूची

Thu, 20 Nov 2025 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 05:31 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन आने वालीं कई ट्रेनें बृहस्पतिवार 20 नवंबर को बदले मार्ग से आएंगी। इससे ये ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, उसमें सूबेदारगंज आने वाली जम्मू मेल, ब्रह्मपुत्र मेल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Passengers please note - 11 trains including Jammu Mail will run on diverted routes, Railways has released the
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन आने वालीं कई ट्रेनें बृहस्पतिवार 20 नवंबर को बदले मार्ग से आएंगी। इससे ये ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, उसमें सूबेदारगंज आने वाली जम्मू मेल, ब्रह्मपुत्र मेल आदि शामिल हैं। 11 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 20 नवंबर प्रयागराज जंक्शन व सूबेदारगंज आने वाली 14038 नई दिल्ली-सिलचर, 15657 दिल्ली-कामाख्या, 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल अलीगढ़, टूंडला की जगह नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भंडाई- इटावा के रास्ते संचालित होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, वह प्रयागराज नहीं आती हैं। इसी तरह 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 21 नवंबर को परिवर्तित मार्ग वाया खुर्जा-मेरठ-सहारनपुर-अंबाला कैंट स्टेशन के रास्ते संचालित होगी। 20 नवबंर को 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस मारीपत स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोकी जाएगी। 
विज्ञापन


तीसरी लाइन से चलेंगी कई ट्रेनें

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से गाजियाबाद-चिपियाना बुजुर्ग स्टेशन पर लिए जा रहे पावर ब्लॉक की वजह से 21 नवंबर को 12417 प्रयागराज, 12275 हमसफर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें मारीपत-चिपियाना बुजुर्ग-गाजियाबाद स्टेशन पर तीसरी लाइन से संचालित होंगी। 20 नवंबर को 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़, 12397 गया-नई दिल्ली, 15658 कामाख्या-दिल्ली, 14117 प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस 20 नवंबर को एवं 12273 हावड़ा-नई दिल्ली, 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल, 12367 भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल प्रारंभिक स्टेशन से 21 नवंबर को उक्त मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी एर्णाकुलम-बरौनी स्पेशल

रेलवे ने केरल के एर्णाकुलम से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। 21 नवंबर की रात स्पेशल ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 9:00-9:10 बजे आएगी। यहां से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना रुकते हुए स्पेशल ट्रेन शनिवार दोपहर 12:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे यह ट्रेन एर्णाकुलम से रवाना हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed