{"_id":"672dd101090abe0645068c5f","slug":"passengers-kept-beating-youth-from-arrah-to-manda-accused-of-stealing-mobile-phones-and-luggage-in-the-train-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आरा से मांडा तक तक युवकों को पीटते रहे यात्री, ट्रेन में मोबाइल फोन और सामान चोरी करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आरा से मांडा तक तक युवकों को पीटते रहे यात्री, ट्रेन में मोबाइल फोन और सामान चोरी करने के आरोप
Fri, 08 Nov 2024 02:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:21 PM IST
सार
ट्रेन में चोरी के आरोप में यात्रियों की पिटाई से घायल गोरखपुर के मझवेला गांव निवासी सुनील कपरिया ने बताया कि वह ट्रेनों में सूप और उलिया बेचने का काम करता है। परिवार के साथ दानापुर में डेरा बनाकर रहता है।
विज्ञापन
यात्रियों की पिटाई से घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ट्रेन में मोबाइल फोन और सामान चोरी करने के आरोप में लोगों की पिटाई से बचने के लिए ट्रेन से कूदने वाले दो युवकों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में आरोपी यात्रियों ने आरा से मांडा तक करीब 250 किलोमीटर की यात्रा के दाैरान उनकी जमकर पिटाई की। इससे पहले बुधवार की सुबह सुनील कपरिया और विकास कुमार नाम के दोनों युवक मांडा और मेजारोड स्टेशन के बीच अमिलिया कला गांव के सामने घायल अवस्था में मिले थे।
विज्ञापन
ट्रेन में चोरी के आरोप में यात्रियों की पिटाई से घायल गोरखपुर के मझवेला गांव निवासी सुनील कपरिया ने बताया कि वह ट्रेनों में सूप और उलिया बेचने का काम करता है। परिवार के साथ दानापुर में डेरा बनाकर रहता है। छठ पर्व होने की वजह से वह ट्रेनों में सूप बेचने के लिए मंगलवार शाम को आरा स्टेशन से मुंबई जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ा था। सूप बेचते हुए ट्रेन के डिब्बे में आगे बढ़ रहे थे कि तभी कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे।
विज्ञापन
वह भी सीट पर सूप रखकर लोगाें के साथ मिलकर आरोपी को पीटने लगा। तभी अचानक भीड़ में से एक व्यक्ति ने उसे भी आरोपी का साथी बताकर पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद एक-एक करके सभी लोग उसकी आंख, मुंह, पीठ और सिर पर मुक्के और थप्पड़ से प्रहार करते रहे, जिससे उसकी आंख और मुंह से खून निकलने लगा। इस दौरान आरोपियों ने किसी चीज से उसके सिर का आधा बाल भी छील दिया।
विज्ञापन
सुनील ने बताया कि वह हमलावरों के हाथ-पैर पकड़ता रहा लेकिन किसी ने दया नहीं दिखाई। वहीं अभी तक सुनील के परिवार से कोई नहीं आया है, सूचना दे दी गई है। जबकि, दूसरा आरोपी विकास प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन से दूसरे अस्पताल में चला गया।