फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Passengers from Prayagraj safely evacuated from Tehran, most of the people were taken to Kum city of Iran

Prayagraj : तेहरान से सुरक्षित निकाले गए प्रयागराज के यात्री, ईरान कुम शहर पहुंचाए गए ज्यादातर लोग

Wed, 18 Jun 2025 11:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 11:18 AM IST
सार

ईरान की राजधानी तेहरान और आर्थिक राजधानी मशहद में फंसे प्रयागराज के तकरीबन 140 यात्रियों के जत्थे को ईरान के कुम शहर में पहुंचा दिया गया है। दूतावास के माध्यम से उन्हें अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित भारत वापस लाने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
Passengers from Prayagraj safely evacuated from Tehran, most of the people were taken to Kum city of Iran
इस्राइल-ईरान संघर्ष - फोटो : PTI

विस्तार

ईरान की राजधानी तेहरान और आर्थिक राजधानी मशहद में फंसे प्रयागराज के तकरीबन 140 यात्रियों के जत्थे को ईरान के कुम शहर में पहुंचा दिया गया है। दूतावास के माध्यम से उन्हें अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित भारत वापस लाने की कवायद चल रही है। ईरान में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच यात्रियों से संपर्क न हो पाने के कारण प्रयागराज में रह रहे उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। ईरान गए यात्रियों में प्रयागराज के दरियाबाद, करेली, रानीमंडी, नैनी, दांदूपुर, सैदपुर, कोराली, राले, हंडिया, बहादुरगंज, जीरो रोड चक, हनुमानगंज आदि क्षेत्र के लोग शामिल हैं, जो भारत लौटना चाहते हैं।

विज्ञापन


दरियाबाद के डॉ. कमर आब्दी के नेतृत्व में 98 और मौलाना इंतजार आब्दी के नेतृत्व में 42 लोग यात्रा पर ईरान गए हुए हैं। डॉ. कमर व मौलाना इंतजार आब्दी के अनुसार सभी यात्री तेहरान व मशहद में थे, लेकिन अब उन्हें कुम शहर पहुंचा दिया गया है, जहां हालात सामान्य हैं। कुम में काफी संख्या में भारतीय छात्र रहते हैं। दूतावास से संपर्क कर यात्रियों को अजरबैजान के रास्ते सुरक्षित वापस भारत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि जियारत के लिए ईरान पहुंचे प्रयागराज के यात्रियों की बहुत जल्द ही सुरक्षित वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही वहां इस्लामिक स्टडीज के लिए मदरसों में पढ़ने गए छात्रों की वापसी भी जल्द हो सकती है। ईरान और इस्राइल के बीच हो रही गोलाबारी के कारण ईरान गए यात्रियों के परिजन भी चाहते हैं कि किसी भी तरह उनके अपनों की जल्द से जल्द वापसी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed