{"_id":"5cc0ba9ebdec225ee157421a","slug":"passengers-can-fly-to-ahmadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद का भी हवाई यात्रियों को मिल गया विकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद का भी हवाई यात्रियों को मिल गया विकल्प
Thu, 25 Apr 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो द्वारा प्रयागराज से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का विस्तार अहमदाबाद तक के लिए कर दिया गया है। इस फ्लाइट से प्रयागराज के यात्री अब सीधे अहमदाबाद भी जा सकेंगे। इस दौरान 35 मिनट का उन्हें संबंधित फ्लाइट में मुंबई में ही ब्रेक लेना होगा। क्योंकि प्रयागराज से यह फ्लाइट पहले मुंबई और फिर वहीं से अहमदाबाद जाएगी। प्रयागराज एयरपोर्ट पर इसकी उद्घोषणा भी की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल 20 अप्रैल से ही प्रयागराज से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ है। इसी फ्लाइट का विस्तार इंडिगो ने अहमदाबाद तक किया है। यानी कि अगर किसी यात्री को प्रयागराज से अहमदाबाद जाना है तो उसे इंडिगो की मुंबई वाली फ्लाइट में बैठना होगा। प्रयागराज से यह फ्लाइट दिन में दो बजे प्रस्थान कर शाम चार बजे मुंबई पहुंचती है। वहां 35 मिनट के ब्रेक के बाद वही फ्लाइट शाम 04.35 बजे चलकर शाम 5.50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएंगी। इस तरह से कुल 3.50 घंटे में प्रयागराज से अहमदाबाद का हवाई सफर हो जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह अहमदाबाद से यही फ्लाइट सुबह 9.20 बजे चलकर सुबह 10.35 बजे मुंबई और वहां 40 मिनट के ब्रेक के बाद यही फ्लाइट सुबह 11.15 बजे चलकर दिन में 1.30 बजे प्रयागराज पहुंच रही है। इसका संचालन प्रतिदिन इंडिगो की ओर से किया जा रहा है। इस तरह से अब प्रयागराज से दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई के साथ अहमदाबाद के लिए भी नियमित हवाई सेवा उपलब्ध हो गई है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने इसकी पुष्टि की है। उधर इंडिगो दिल्ली के लिए 25 मई एवं कोलकाता और रायपुर के लिए 28 जून से सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
समय सारिणी
6ई 215 प्रयागराज-अहमदाबाद अपराह्न 02.00-शाम 5.50 बजे
6ई 214 अहमदाबाद-प्रयागराज सुबह 09.20-अपराह्न 01.30 बजे