{"_id":"5da343188ebc3e93b532d1b6","slug":"passengers-angry-due-to-lack-of-cooling-in-vande-bharat-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस में कूलिंग न होने से भड़के यात्री, घंटे भर इलाहाबाद जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस में कूलिंग न होने से भड़के यात्री, घंटे भर इलाहाबाद जंक्शन पर खड़ी रही ट्रेन
Sun, 13 Oct 2019 09:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
vande bharat
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में कूलिंग न होने से रविवार को यात्री भड़क गए। इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद उसके सी-11 से लेकर सी-14 कोच में बैठे तमाम यात्री बाहर निकल आए।
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर यात्रियों ने खूब शोरशराबा किया। यात्री अड़ गए कि जब तक कूलिंग ठीक नहीं होगी तब तक ट्रेन को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर एडीआरएम समेत तमाम अफसर पहुंच गए। इस दौरान घंटे भर तक ट्रेन जंक्शन पर ही खड़ी रही। बाद में तकनीकी खामी दूर करने के बाद ही ट्रेन जंक्शन से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस का जंक्शन आने का समय शाम 4.35 बजे है। रविवार को वाराणसी से चलने के बाद ट्रेन 16 मिनट की देरी से शाम 4.51 बजे यहां पहुंची। ट्रेन के रुकते ही प्लेटफार्म नंबर छह पर उसके तमाम यात्री उतर गए। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में वाराणसी से ही कूलिंग नहीं हो रही।
सी-11 से सी-14 तक कुल चार कोच में कूलिंग न होने की शिकायत को लेकर यात्री खासे नाराज भी रहे। वंदे भारत का मामला होने की वजह से मौके पर एडीआरएम अनुराग गुप्ता समेत तमाम वरिष्ठ अफसर पहुंच गए। हालांकि अफसरों को यह सूचना दस मिनट पूर्व ही मिली थी।
जंक्शन पहुंचे अफसरों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन, यात्री अड़ गए कि जब तक कोच में कूलिंग ठीक नहीं होगी, वे उसमें सफर नहीं करेंगे। यात्रियों का कहना था कि कूलिंग न होने की वजह से गर्मी के मारे उनका हाल बेहाल रहा। इस बीच ट्रेन में मौजूद वंदे भारत के तकनीकी स्टाफ ने कोच की डिवाइस में आई गड़बड़ी ठीक कर ली।
बताया जा रहा है कि डिवाइस में गड़बड़ी की वजह से कूलिंग प्रभावित हुई थी। यात्रियों से कहा गया कि ट्रेन चलने के बाद कूलिंग ठीक हो जाएगी। कुछ यात्री तैयार भी हुए। फिर भी कुछ ऐसे यात्री रहे जो बैठने को तैयार नहीं थे। बाद में सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित खुद ट्रेन में सवार हुए और कानपुर तक जाने की बात उन्होंने की। इसके बाद ही यात्री वंदे भारत में सवार हुए। इस आपाधापी में ट्रेन शाम 5.53 बजे जंक्शन से रवाना हो सकी।
‘ट्रेन आगमन के महज दस मिनट पूर्व ही कूलिंग न होने की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अफसर जंक्शन पहुंच गए। जो खामी थी उसे तकनीकी स्टाफ ने जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया। कूलिंग स्तर को सामान्य बनाने के लिए ट्रेन को 30 मिनट रोका गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। सीनियर डीसीएम कानपुर तक और डीएमई नई दिल्ली तक इससे रवाना हुए।’
अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर
उत्तर रेलवे करता है वंदे भारत का रखरखाव
वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन उत्तर मध्य रेलवे में भले ही होता हो लेकिन इस ट्रेन का रखरखाव उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली में किया जाता है। दिल्ली से चलने के बाद गाजियाबाद के आगे छिपियाना बुजुर्ग से ट्रेन एनसीआर के ट्रैक पर इलाहाबाद जंक्शन तक दौड़ती है। जंक्शन के बाद ट्रेन वाराणसी जाती है। वाराणसी भी उत्तर रेलवे के ही अधीन है। ट्रेन में तकनीकी स्टाफ भी उत्तर रेलवे का ही चलता है।