{"_id":"67047c2f745b71709706e6d4","slug":"pass-facility-will-now-start-for-attendants-in-swarooprani-hospital-allahabad-news-c-3-1-ald1053-473771-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्वरूपरानी अस्पताल में तीमारदारों के लिए अब शुरू होगी पास सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्वरूपरानी अस्पताल में तीमारदारों के लिए अब शुरू होगी पास सुविधा
विज्ञापन
स्वरूपरानी अस्पताल में एक हफ्ते के अंदर पास की सुविधा शुरू हो जायेगी। इसके लिए सोमवार को ही अस्पताल प्रशासन ने पांच हजार पास छपने के लिए भेजा है। नई व्यवस्था के तहत अब मरीज के साथ सिर्फ एक ही तीमारदार हॉस्पिटल में रुक सकेगा। वहीं आईसीयू में एक मरीज के साथ दो तीमारदारों के रुकने का प्रस्ताव अस्पताल प्रशासन की तरफ से भेजा गया है।
विदित हो कि रविवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने स्वरूप रानी अस्पताल का दौरा किया था। इस दाैरान उन्होंने पास की सुविधा जल्द लागू करने के निर्देश दिए थे। इस कड़ी में सोमवार को अस्पताल प्रशासन की तरफ से पांच हजार पास छपने के लिए दिए गए हैं, ताकि मरीजों की सुरक्षा बेहतर हो सके। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों और तीमारदारों की सुविधा तथा भीड़ से बचाव के लिए पास की सुविधा शुरू की जा रही है। इससे अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में भी आसानी होगी।