फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Parwez ahmad annoyed by not getting ticket, can fight as an independent, Richa also expressed displeasure

सपा में बगावती तेवर : टिकट नहीं मिलने से नाराज परवेज अहमद लड़ सकते निर्दलीय, ऋचा ने भी जताई नाराजगी

Fri, 04 Feb 2022 04:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 04:47 AM IST
सार

शहर दक्षिणी से रईस शुक्ला को टिकट दिए जाने की घोषणा के अगले दिन बृहस्पतिवार को परवेज अहमद ने अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई। उसमें सभी विकल्पों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि टिकट में बदलाव के लिए शीर्ष नेतृत्व को 24 घंटे का समय दिया जाए।

विज्ञापन
Parwez ahmad  annoyed by not getting ticket, can fight as an independent, Richa also expressed displeasure
Prayagraj News : समाजवादी पार्टी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सपा में टिकट न पाने वाले नेताओं की नाराजगी मुखर होने लगी है। तीन नेताओं ने बुधवार को ही पार्टी छोड़ दी थी, अब दो अन्य नेताओं ने भी तेवर तल्ख कर लिए हैं। पूर्व विधायक परवेज अहमद के तो निर्दलीय लड़ने की बात कही जा रही है। हालांकि शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बढ़ाते हुए उन्होंने 24 घंटे का समय दिया है। इनके अलावा डॉ.ऋचा सिंह ने भी शहर पश्चिमी से अमरनाथ मौर्य को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन



शहर दक्षिणी से रईस शुक्ला को टिकट दिए जाने की घोषणा के अगले दिन बृहस्पतिवार को परवेज अहमद ने अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई। उसमें सभी विकल्पों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि टिकट में बदलाव के लिए शीर्ष नेतृत्व को 24 घंटे का समय दिया जाए।
विज्ञापन



इसके बाद आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। हालांकि, समर्थकों का कहना था कि  टिकट नहीं मिलने पर परवेज निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं परवेज का कहना है कि एमएलसी के चुनाव में रईस शुक्ला के खिलाफ ही कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया था। अब उन्हीं रईस के लिए प्रचार करने के लिए कहा जा रहा है। परवेज का यह भी कहना है कि शहर दक्षिणी का कार्यकर्ता उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ.ऋचा सिंह का भी कहना है कि  अमरनाथ मौर्य पहले भाजपा में थे और भाजपा के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया था। अब नेतृत्व भाजपा से आए व्यक्ति के लिए प्रचार करने के लिए कह रही है। डॉ.ऋचा का कहना है कि टिकट में बदलाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की जा रही है। उनके निर्देश के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।

फाफामऊ के साथ शहर उत्तरी में भी असमंजस बरकरार
सपा से दावेदारी को लेकर फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए दुविधा की स्थिति बनी हुई है। पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा शहर उत्तरी से संदीप यादव ने बृहस्पतिवार को नामांकन नहीं किया। बताया जा रहा है कि संदीप बसंत पंचमी के दिन नामांकन कर सकते हैं। इसी बीच भाजपा के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के सपा में शामिल होने की चर्चा भी जोरों पर है। ऐसे में शहर उत्तरी को लेकर भी कयासबाजी शुरू हो गई है।


रोक के बावजूद नारेबाजी करते हुए पहुंचे प्रत्याशी
नामांकन जुलूस प्रतिबंधित है। कोविड प्रोटोकाल के तहत भी इस पर रोक है। इसके बावजूद कई प्रत्याशियों के साथ 50 से अधिक लोग कलक्ट्रेट तक पहुंचे। शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह तथा मेजा से सपा उम्मीदवार संदीप सिंह के समर्थन लगातार नारेबाजी भी करते रहे। हालांकि, समर्थकों को नामांकन स्थल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed