फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Party has not changed its heart, party changed for the betterment of public: Ratna

दल बदला है दिल नहीं, जनता की भलाई के लिए बदली पार्टी: रत्ना

Fri, 18 Oct 2019 06:14 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Party has not changed its heart, party changed for the betterment of public: Ratna
रत्ना सिंह और प्रमोद तिवारी - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने कहा है कि उन्होंने दल बदला है, दिल नहीं। जनता की भलाई के लिए भाजपा में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि यह फैसला हमारे अकेले का नहीं है, बल्कि जनता की पुकार का सम्मान है।

विज्ञापन


संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होने के कारण पार्टी को अलविदा कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रहित में कश्मीर से धारा 370 हटाने और मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से राहत देकर बहुत बड़ा कार्य किया है।
विज्ञापन


भाजपा काशीक्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि रत्ना सिंह के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों से सभी वर्ग प्रभावित है। जो विधानसभा उपचुनाव का परिणाम बताएगा। रत्ना सिंह को चुनाव लड़ाने के मुद्दे पर वह बोले कि पूर्व सांसद बगैर शर्त पार्टी में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जो भी बेहतर होगा, उचित सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रभारी शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अनिल प्रताप सिंह, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, हरिप्रताप सिंह, भूवन्यु सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed